
'डिजिटल कनेक्टिविटी ने कोरोना महामारी में शिक्षा व्यवस्था को बचाया', वेबिनार में बोले प्रधानमंत्री मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी ही है जिसने कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में हमारी शिक्षा व्यवस्था को बचाए रखा. हम देख रहे हैं कि कैसे भारत में तेजी से डिजिटल डिवाइड कम हो रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को शिक्षा क्षेत्र में केंद्रीय बजट (Union Budget 2022) के पॉजिटिव इम्पैक्ट को लेकर वेबिनार को संबोधित किया. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी आज की युवा पीढ़ी देश के भविष्य की कर्णधार है. युवा पीढ़ी ही भविष्य के नेशन बिल्डर्स हैं. ऐसे में युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने का मतलब है कि भारत के भविष्य को सशक्त बनाना. A lot of emphasis has been laid on 5 things related to the education sector in Union Budget 2022. First is Universalization of quality education, Second is skill development, third is urban planning and design: PM Modi pic.twitter.com/MHo3CV1G61

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










