
डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, OTP धोखाधड़ी के बाद देश भर से 18 ठग गिरफ्तार, वैज्ञानिक को भी नहीं छोड़ा
AajTak
डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, OTP के जरिए लोगों से ठगी करने के 300 से ज्यादा मामलों में हैदराबाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों और राज्यों से कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों से 5 लाख रुपये नकद, 26 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं जबकि उनके बैंक खातों में 1,61,25,876 रुपये पाए गए हैं. अभी हाल ही में महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने भी 7 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में आंध्र प्रदेश के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था.
देश भर में 319 से ज्यादा साइबर ठगी को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने तेलंगाना समेत अलग-अलग जगहों से 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रविवार को कहा कि तेलंगाना सहित देश भर में तीन सौ से ज्यादा साइबर धोखाधड़ी के मामलों में शामिल अठारह लोगों को अलग-अलग राज्यों से एक विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने कहा कि निवेश धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, ओटीपी धोखाधड़ी और 6,94,09,661 रुपये की बीमा धोखाधड़ी जैसे संगीन मामलों में ये गिरफ्तारियां शामिल हैं.
पुलिस की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि हैदराबाद सिटी साइबर अपराध यूनिट ने कर्नाटक, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित अलग-अलग राज्यों में छह टीमों के साथ एक विशेष अभियान चलाया और 18 आरोपी लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से 5 लाख रुपये नकद, 26 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं जबकि उनके बैंक खातों में 1,61,25,876 रुपये पाए गए हैं. अभी हाल ही में महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने भी 7 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में आंध्र प्रदेश के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था.
वैज्ञानिक को 71 लाख का लगाया चूना
बता दें कि अभी शुक्रवार को ही मध्य प्रदेश के इंदौर में परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत एक संस्थान के वैज्ञानिक को "डिजिटल अरेस्ट" करके जालसाजों ने 71 लाख रुपये का चूना लगा दिया था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








