
डांस करते, क्रिकेट खेलते तो कहीं हल्दी लगाते चली गई जान... डरा रहे हार्ट अटैक के मामले, Video
AajTak
पिछले कुछ महीनों से आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें लोगों को चलते फिरते दिल का दौरा पड़ रहा है या तो मौके पर ही मौत हो जा रही है या अस्पताल पहुंचते पहुंचते मौत हो जा रही है. दिल के दौरे से हो रही मौत की घटनाएं अब स्वस्थ लोगों के लिए भी चिंता का कारण बनती जा रही हैं.
जरा सोचिये, कोई शादी के मंडप में है, वहां दिल का दौरा पड़ रहा है...कोई पारिवारिक उत्सव में बैठा है, वहां दिल का दौरा पड़ जा रहा है..किसी को खेलते-कूदते तो किसी को कसरत करते करते दिल के दौरे पड़ रहे हैं. इन घटनाओं में कुछ भी एक जैसा नहीं होता है. न तो मरने वाले एक उम्र के हैं, न एक पेशे के हैं, न एक जैसी घटना है...सिर्फ एक समानता है कि दिल का दौरा पड़ रहा है और मौत हो जा रही है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई ऐसी घटनाओं की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो सचमुच डराती हैं.
पिछले कुछ महीनों से आपने कई ऐसी तस्वीरें देखी होंगी जिसमें लोगों को चलते फिरते दिल का दौरा पड़ रहा है या तो मौके पर ही मौत हो जा रही है या अस्पताल पहुंचते पहुंचते मौत हो जा रही है. दिल के दौरे से हो रही मौत की घटनाएं अब स्वस्थ लोगों के लिए भी चिंता का कारण बनती जा रही हैं.
इन चार घटनाओं ने सभी को चौंकाया
1- हैदराबाद में शादी के उत्सव में मौत
हैदराबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक घर में शादी का उत्सव था. घर में गीत-संगीत बज रहा था. आंगन में दूल्हा बैठा था. हल्दी की रस्म चल रही थी. खुशी का माहौल था. सामने से एक रिश्तेदार उठकर आते हैं. शख्स हल्दी लगाने के लिए दूल्हे की पैंट को ऊपर करते हैं. शख्स दूल्हे को उबटन लगाने के लिए हाथ बढ़ाता है. तभी वो असहज महसूस करता है. वो सीधा होकर बैठ जाता है. आंखें बंद होने लगती हैं. और अगले ही पल वो सामने की तरफ औंधेमुंह गिर पड़ता है. दूल्हा उन्हें उठाने लगता है. देखते ही देखते चीख पुकार मच जाती है. शख्स को अस्पताल ले जाया जाता है. जहां उनकी मौत हो जाती है. डॉक्टर बताते हैं कि हार्ट अटैक से मौत हुई है.
2- डांस करते-करते मौत

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










