
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
ABP News
Holi Scenes in Bollywood: हिंदी फिल्मों में होली कहानी का नया मोड़ भी रही है. 'दामिनी' और 'शोले' जैसी फिल्मों में होली सीक्वेंस के बाद पूरी कहानी बदल जाती है.
होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, रिश्तों और छुपे हुए जज्बातों को सामने लाने का मौका भी है. यही वजह है कि हिंदी फिल्मों में होली का खास महत्व रहा है. कई बार तो कहानी का सबसे बड़ा मोड़ होली के दिन ही आता है. रंगों के बीच हंसी-मजाक चलता रहता है, लेकिन उसी माहौल में ऐसा सच सामने आता है, जहां रिश्ते टूटते हैं या नई शुरुआत होती है. आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में, जिनकी कहानी होली सीक्वेंस के बिना अधूरी मानी जाती है.
डर
इस फिल्म में शाहरुख खान, जूही चावला और सनी देओल मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म में एक होली सीन है, जहां रंगों और भीड़ के बीच डर और दीवानगी साफ नजर आती है. यही वो पल है जब कहानी का तनाव बढ़ता है और दर्शकों को असली खतरे का एहसास होता है. होली की मस्ती अचानक सस्पेंस में बदल जाती है और यहीं से फिल्म का रोमांच जबरदस्त हो जाता है.
सिलसिला

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












