
'डर्टी बम' पर भारत से रूस ने की बात, परमाणु हमले के खतरे पर राजनाथ ने दिया ये बयान
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनियाभर के देशों में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. भारत समेत कई देश कूटनीति और बातचीत के जरिए मामले का निकालने की सलाह दे रहे हैं. इस बीच यूक्रेन द्वारा रूस के खिलाफ डर्टी बम इस्तेमाल करने की धमकी की बात सामने आई है. इस पर चिंता जताते हुए रूस के रक्षा मंत्री ने बुधवार को राजनाथ सिंह से बात की.
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 8 महीने से ज्यादा समय से युद्ध जारी है. इस बीच रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से टेलीफोन पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के साथ-साथ यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति पर चर्चा की. शोइगु ने राजनाथ सिंह को यूक्रेन में पैदा हो रहे हालात के बारे में भी जानकारी दी. इस दौरान यूक्रेन द्वारा ‘डर्टी बम’ के संभावित उपयोग को लेकर रूस की चिंताओं पर चर्चा की गई. रूसी दूतावास ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
पीआईबी के मुताबिक बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री ने रूसी समकक्ष से कहा कि यूक्रेन विवाद को बातचीत और कूटनीति से सुलझाया जाना चाहिए. साथ ही किसी भी पक्ष को परमाणु हमले के विकल्प का सहारा नहीं लेना चाहिए क्योंकि परमाणु या रेडियोलॉजिकल हथियारों का इस्तेमाल मानवता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है. इससे पहले रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने अपने ब्रितानी, फ्रांसीसी, तुर्की और अमेरिकी समकक्षों को फोन पर बात कर यह दावा किया था कि यूक्रेन डर्टी बम से हमला करने की तैयारी कर रूस को उकसा रहा है.
यूक्रेन ने रूस के डर्टी बम के आरोप को नकारा
रूस ने हाल में आरोप लगाया है कि उसके खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए यूक्रेन डर्टी बम का इस्तेमाल कर सकता है. रूस का दावा है कि यूक्रेन रेडियोधर्मी उपकरण-तथाकथित 'डर्टी बम' के जरिए उसे उकसाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि यूक्रेन की परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने रूस के दावे को खारिज कर चुकी है. यूक्रेन का कहना है कि रूसी सेना अपने कब्जे वाले यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में गुप्त रूप से निर्माण कार्य कर रही है. रूसी सेना अपनी उन गतिविधियों से ध्यान हटाने के लिए यूक्रेन पर आरोप लगा रही है.
अमेरिका ने रूस को फिर दी चेतावनी

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








