
डमी बस्ती बनाकर 2 साल हमास ने दी ट्रेनिंग, हैंग ग्लाइडर -3000 रॉकेट से अटैक... इजरायल का मोसाद कैसे हुआ फेल?
AajTak
विशेषज्ञ मानते हैं कि गाजा पट्टी से दक्षिणी इज़राइल में हमास द्वारा आकाश, जमीन और समुद्र द्वारा आश्चर्यजनक और अभूतपूर्व मल्टीफ्रंट हमला देश की खुफिया एजेंसियों की "भारी विफलता" का परिणाम है. हमास दुनिया की सबसे उन्नत रक्षा प्रणालियों में सेंध लगाने में कामयाब रहा.
इजरायल पर हमास द्वारा जल, थल और नभ से किए गए हमले से ना केवल इजरायल बल्कि पूरा विश्व हैरान हो गया. हमले के बाद से सवाल यह उठ रहे हैं कि कैसे आयरन डोम और मोसाद जैसी खुफिया एजेंसी वाले देश को इस आतंकी हमले की भनक तक नहीं लगी. तमाम वैश्विक सुरक्षा विशेषज्ञ इसे खुफिया एजेंसियों की विफलता करार दे रहे हैं. इजरायली सेना के अनुसार, गाजा पट्टी पर शासन करने वाले हमास के आतंकवादियों ने शनिवार की सुबह गाजा पट्टी से इजरायल में 3,000 से अधिक रॉकेट दागे. इतना ही नहीं हमास के लड़ाके पैराग्लाइडर का उपयोग करके आकाश के जरिए जमीन पर उतरे और फिर समुद्र और जमीन से दक्षिणी इजरायल में प्रवेश कर गए और यहां तक कि कई पर कब्जा भी कर लिया.
पिछले 50 वर्षों के दौरान यह इजरायल पर किया गया सबसे भीषण हमला है जिसमें इजरायल के 700 से अधिक लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है जबकि 2 हजार के करीब घायल बताए जा रहे हैं. इजरायल को हमेशा अपनी खुफिया एजेंसियों, घरेलू इकाई शिन बेट (Shin Bet) और विशेष रूप से अपनी जासूसी एजेंसी मोसाद पर गर्व रहा है. लेकिन जब हमास ने यह हमला किया तो किसी को भनक तक नहीं लगी. हमास ने इस हमले के लिए महीनों तक तैयारी की और नभ, थल और जल से किए हमले में किलेबंदी वाली सीमा की सुरक्षा धराशायी कर दी है. तो आइए जानते हैं कि इजरायल से आखिर कैसे और कहां चूक हुई.
Gaza Strip- गाजा पट्टी: 41 KM लंबी जमीन का वो टुकड़ा, जिसके लिए लड़ रहे इजरायल-फिलीस्तीन! खुफिया एजेंसियों की चूक
इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद दुनिया में सबसे ज्यादा ताकतवर मानी जाती है जिसके जासूस कई देशों में हैं. इजरायल के पास शिन बेट, इजरायली घरेलू खुफिया सर्विस, मोसाद और इजरायली सेना के होते हुए यह हमला हुआ और किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी, यह वाकई में चौंकाने वाला है. इन एजेंसियों के खुफिया एजेंस और मुखबिर ना केवल फिलिस्तीनी आतंकवादी समूहों में हैं बल्कि लेबनान,ईरान, सीरिया और अन्य जगहों पर भी उनकी मौजूदगी है. ये एजेंसियां कई बार इजरायल को खतरे से बचा चुकी हैं. सटीक जानकारी ही नहीं बल्कि अपने दुश्मनों की घर में घुसकर हत्या तक कर चुकी हैं.
अत्याधुनिक तकनीक भी विफल
इजरायल के पास युद्ध और खुफिया जानकारी संबंधित अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी भी है. मजबूत सीमा पर सुरक्षा कैमरे, क्षेत्र में शिन बेट और मोसाद दोनों के कर्मी, अत्याधुनिक थर्मल इमेजिंग/मोशन सेंसर और यहां तक कि बॉर्डर पर आधुनिक फेंसिंग लगी हुई है, लेकिन उसके बावजूद इजरायल पर हमला हुआ. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इज़रायल ईरान का मुकाबला करने और इस्लामिक गणराज्य के परमाणु कार्यक्रम को विफल करने के प्रयासों में इतना तल्लीन हो गया कि उसने फिलीस्तीन की तरफ ध्यान देना ही बंद कर दिया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.









