
डब्बू रतनानी के फोटोशूट का कमाल, ऋतिक रोशन को मिली थी फिल्म कहो ना प्यार है
AajTak
पहली ही फिल्म से ऋतिक ने दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली थी. लेकिन क्या आप जानते हैं हैंडसम हंक ऋतिक रोशन को ये फिल्म कैसे मिली? मशहूर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर ने इसका खुलासा किया है उनके मुताबिक उनकी फोटोग्राफी की वजह से ऋतिक को फिल्म में रोल मिला था.
साल 2000 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म कहो ना प्यार है से ऋतिक रोशन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. पहली ही फिल्म से ऋतिक ने दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली थी. लेकिन क्या आप जानते हैं हैंडसम हंक ऋतिक रोशन को ये फिल्म कैसे मिली? मशहूर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर ने इसका खुलासा किया है उनके मुताबिक उनकी फोटोग्राफी की वजह से ऋतिक को फिल्म में रोल मिला था. कैसे मिली थी ऋतिक रोशन को डेब्यू फिल्म, हुआ खुलासा स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में डब्बू रतनानी ने कहा- मैंने फिल्म कहो ना प्यार है से पहले ऋतिक रोशन का पहला पोर्टफोलियो शूट किया था. ऋतिक ने मुझे बताया था कि मेरे पोर्टफोलियो की वजह से उन्हें कहो ना प्यार है में काम मिला था. उनके पिता राकेश रोशन ने मुझे फोन कर कहा था कि आपकी फोटोज देखी मैंने और मैंने अपने बेटे के साथ फिल्म करने का फैसला किया है. उन्होंने मुझसे कहा था कि हमेशा लोगों के साथ ईमानदार रहो.More Related News

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












