
डंकी रूट से फ्रांस से ब्रिटेन जा रहे थे 85 युवक, नाव में हुआ ब्लास्ट, पंजाब का युवक भी लापता
AajTak
फ्रांस से ब्रिटेन जा रही नाव में 85 पंजाबी नौजवान सवार थे. 1 अक्टूबर को नाव में अचानक ब्लास्ट और हवा निकलने के कारण सभी पानी में डूब गए. जालंधर के आदमपुर के अरविंदर सिंह लापता हैं. फ्रांस पुलिस ने अन्य युवाओं को रेस्क्यू किया, लेकिन अरविंदर की तलाश जारी है. परिवार ने सरकार से मदद की अपील की है.
विदेश जाने के सपने देखने वाले पंजाब के युवाओं के लिए एक और दुखद घटना सामने आई है. फ्रांस से ब्रिटेन जा रही नाव में सवार 85 नौजवानों के साथ 1 अक्टूबर को बड़ा हादसा हुआ. डंकी रूट से फ्रांस से ब्रिटेन जा रही नाव में अचानक हवा निकलने और ब्लास्ट होने के कारण सभी नौजवान पानी में गिर गए.
इस घटना में जालंधर के आदमपुर गांव भटणूरा लुबाणा के 29 वर्षीय अरविंदर सिंह लापता हैं. हादसे की सूचना मिलने के बाद फ्रांस पुलिस ने नौजवानों का रेस्क्यू किया. रिपोर्ट के अनुसार, 5 पंजाबी युवाओं में से चार को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन अरविंदर सिंह अभी तक लापता हैं.
नाव में अचानक हवा निकलने से ब्लास्ट हुआ
अरविंदर सिंह के परिवार पर इस घटना का गहरा सदमा है. उनके छोटे भाई ने बताया कि 2 अक्टूबर को परिवार को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि चार अन्य युवाओं को फ्रांस पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, लेकिन अरविंदर की कोई खबर नहीं है.
5 पंजाब के युवाकों में से 4 को सुरक्षित निकाला गया
परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से अपील की है कि वे अरविंदर की खोज में मदद करें और फ्रांस पुलिस से लगातार संपर्क बनाए रखें. परिवार की चिंता बढ़ रही है क्योंकि घटना के बाद से अरविंदर की कोई जानकारी नहीं मिल रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि पंजाब के युवा विदेश जाने के लिए जोखिम भरे रास्तों का सहारा ले रहे हैं. ऐसे हादसे न केवल परिवारों के लिए बल्कि समुदाय के लिए भी चिंता का विषय बन गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










