
ठेकेदार सुसाइड मामले में कर्नाटक पुलिस ने प्रियांक खड़गे के करीबी समेत 6 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR
AajTak
कर्नाटक पुलिस ने मंत्री प्रियांक खड़गे के करीबी राजू कपनूर समेत 6 अन्य लोगों के खिलाफ ठेकेदार सुसाइड मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. ठेकेदार सचिन पांचाल ने अपने सुसाइड नोट में दावा किया था कि कांग्रेस नेताओं ने सिद्धलिंग स्वामी, भाजपा नेता मणिकांत राठौड़ और चंदू पाटिल की हत्या की साजिश रची थी.
BJP विधायक बसवराज मत्तीमाडु और अन्य नेताओं की हत्या की साजिश रचने के मामले में कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे के करीबी सहयोगी राजू कपनूर और अन्य पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. रविवार को पुलिस ने ये जानकारी दी है.
पुलिस ने ये मामला एक सिविल ठेकेदार, सचिन पांचाल के सुसाइड नोट के आधार पर दर्ज किया है, जिसमें ठेकेदार ने दावा किया था कि कांग्रेस नेताओं ने मट्टीमाडु, अंडोला मठ के सिद्धलिंग स्वामी, भाजपा नेता मणिकांत राठौड़ और चंदू पाटिल की हत्या की साजिश रची थी.
ठेकेदार ने गुरुवार को की आत्महत्या
बीदर के एक ठेकेदार सचिन पंचाल ने कथित तौर पर गुरुवार को एक ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिला था. पुलिस ने सचिन के पास से लंबा-चौड़ा सुसाइड नोट बरामद किया है. अपने सुसाइड नोट में उन्होंने कपनूर और उनके सहयोगियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था.
इस मामले में बीदर जिले के प्रभारी मंत्री ईश्वर खंड्रे ने भालकी स्थित सचिन पांचाल के घर का दौरा किया. जैसे ही अधिकारियों ने घर का दौरा किया, गुस्साए परिवार के सदस्यों ने चिल्लाते हुए उन्हें सचिन की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए वहां से चले जाने को कहा.
मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










