
ठाणे में युवक की बेरहमी से हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार
AajTak
ठाणे शहर में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पांच लोगों ने चाकू और सरिया से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. उधर, एक आरोपी इस हमले में घायल हुआ है, जिसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है.
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पांच लोगों ने चाकू और सरिया से हमला कर एक युवक को बेरहमी से मार डाला. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस हमले में एक हत्यारोपी भी घायल हुआ है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
गौरतलब है कि वर्तक नगर में गुरुवार रात दीपक निरभणे की हत्या कर दी गई थी. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या का आरोप वैभव जगताप, अजय धोत्रे, राकेश हागरगी और प्रदीप चव्हाण और जगदीश नरहिरे पर है.
एक आरोपी का चल रहा इलाज
वारदात को अंजाम देने के बाद चार आरोपी ट्रेन से इगतपुरी भाग गए थे. जबकि, एक हत्यारोपी जगदीश नरहिरे घायल होने के कारण भाग नहीं सका. पुलिस ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. इसके साथ ही शिकायत के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की.
4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रेन से इगतपुरी भाग गए थे. जिनकी तलाश की जा रही थी, तभी उनकी मोबाइल लोकेशन मिली. ट्रेस करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










