
ठाणे: बिल्डिंग की पहली मंजिल से गिरने के बाद दो साल के मासूम की मौत, खेलते हुए फिसला
AajTak
ठाणे जिले में एक इमारत की पहली मंजिल पर एक अपार्टमेंट से गिरने के बाद दो साल के मासूम की मौत हो गई. डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, वह इमारत की पहली मंजिल पर खेल रहा था, जहां से वह गलती से फिसल गया और जमीन पर गिर गया.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक इमारत की पहली मंजिल पर एक अपार्टमेंट से गिरने के बाद दो साल के मासूम की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना रविवार दोपहर बदलापुर इलाके में हुई थी. बच्चा अपने परिवार के साथ इमारत की दूसरी मंजिल पर रहता था. डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, वह इमारत की पहली मंजिल पर खेल रहा था, जहां से वह गलती से फिसल गया और जमीन पर गिर गया.
उसे गिरता देख, बिल्डिंग के निवासी भावेश एकनाथ म्हात्रे ने अपनी जान की परवाह किए बिना दौड़कर बच्चे को पकड़ने की कोशिश की. हालांकि, बच्चा पूरी तरह से उनके हाथ में नहीं आ पाया लेकिन वह उनके हाथों से फिसलकर उनके पैरों पर गिर गया, जिससे बच्चे की जान बच गई.
अधिकारी ने कहा कि इसके बाद स्थानीय लोग उसे डोंबिवली के एक अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि बाद में शव को एक सरकारी अस्पताल भेज दिया गया और पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया. मामले की जांच चल रही थी.
गौरतलब है कि इमारतों में रहने के लिए बने फ्लैट्स में ऐसे परिवार को खास सावधानी बरतनी पड़ती है जिनके घर में छोटे बच्चे हैं.फ्लैट्स की बालकनी से बच्चे के गिरने की ये कोई पहली घटना नहीं है बल्कि पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आते रहे हैं. बीते साल नवंबर में उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक ऐसा ही मामला सामने आया था जिसका सीसीटीवी फुटेज काफी दिल दहला देने वाला था. यहां एक तीन साल का मासूम बच्चा खेलते-खेलते बालकनी से गिर गया. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे उठाया और अस्पताल लेकर पहुंचे. उसे बचा लिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










