
ठाणे पुलिस का एक्शन, टैक्सी से 6.89 लाख रुपये का गांजा जब्त, 4 गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक टैक्सी से 6.89 लाख रुपये मूल्य का 34 किलोग्राम गांजा जब्त किया है और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक टैक्सी से 6.89 लाख रुपये मूल्य का 34 किलोग्राम गांजा जब्त किया है और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस के मुताबिक एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 29 मई को मीरा गौथन क्षेत्र के महाजनवाड़ी में तीन व्यक्तियों को ले जा रही टैक्सी को रोका गया.
मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. विजयकुमार मराठे ने कहा, "वाहन की गहन तलाशी में 34.484 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ." पुलिस के अनुसार जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ की कीमत अवैध बाजार में 689680 रुपये आंकी गई है.
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 39 करोड के हाईड्रोपोनिक गांजे के साथ 3 गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि टैक्सी के चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी पड़ोसी मुंबई के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों से 7500 रुपये नकद भी जब्त किए हैं और वाहन को जब्त कर लिया है.
यह भी पढ़ें: गांजे के नशे में 8 लोगों को मारी थी टक्कर, महिला की हुई थी मौत... वडोदरा हादसे में FSL रिपोर्ट से खुलासा
जांच के दौरान पुलिस ने मंगलवार को नवी मुंबई के कामोठे निवासी एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर अन्य आरोपियों को प्रतिबंधित पदार्थ की आपूर्ति की थी. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. दावा किया जा रहा है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










