
ठाणे: डॉक्टर के पति से 3 करोड़ की ठगी, बड़ा सरकारी पद दिलाने का दिया था झांसा
AajTak
ठाणे से ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला डॉक्टर के पति को सरकारी पद दिलाने का झांसा देकर पांच लोगों ने 3 करोड़ रुपये ठगी लिए. आरोपी ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर भरोसा दिलाया और बाद में धमकियां देकर शिकायतकर्ता को डराया और धमकाया. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ठाणे जिले के कल्याण इलाके में डॉक्टर के पति को सरकारी पद दिलाने का झांसा देकर 3 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. शिकायतकर्ता ने बताया कि साल 2020 में आरोपी ने उन्हें एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय) के महाराष्ट्र कार्यालय का चेयरमैन बनाने का वादा किया था.
ठगी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मुम्ब्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता को केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के फर्जी दस्तावेज दिखाए और उन्हें भरोसा दिलाया.
सरकारी पद दिलाने का झांसा देकर 3 करोड़ की ठगी
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और इनकम टैक्स जांच का डर दिखाया. इसके अलावा आरोपियों ने एक न्यूज चैनल के जरिए से शिकायतकर्ता उनकी पत्नी और उनके अस्पताल को बदनाम करने की भी धमकी दी.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस के मुताबिक आरोपियों में से कुछ ने खुद को उत्तर के प्रभावशाली लोग बताया था. मामले की जांच जारी है और पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










