
ठाकरे परिवार की विरासत के सामने कैसे अपना कद बढ़ाते चले गए देवेंद्र फडणवीस?
AajTak
महाराष्ट्र के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम में देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर से अपने राजनीतिक कौशल का परिचय दिया है. बात ज्यादा पुरानी नहीं है जब 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद वे रात के अंधेरे में सीएम बने थे और मात्र 80 घंटे में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था.
'मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना, मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा', यूं तो ये डायलॉग किसी बंबईया हिन्दी फिल्मों जैसा है लेकिन मौजूदा राजनीति में इस डायलॉग को पॉपुलर करने का श्रेय महाराष्ट्र के 51 वर्षीय बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को जाता है. बुधवार रात को जब शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने जब सीएम पद से इस्तीफा दिया तो फडणवीस का ये पुराना वीडियो फिर से वायरल हो गया.
माना जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से धुरी बनकर लौट आए हैं. विरोधियों को चारों खाने चित कर, खुद को ज्यादा मजूबत कर. चर्चा है कि महाराष्ट्र के अगले सीएम देवेंद्र फडणवीस बनेंगे. 1 जुलाई को उनकी फिर से ताजपोशी हो सकती है.
'...मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा
'...मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा'. 1 दिसंबर 2019 को महाराष्ट्र विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस ने जब ये बयान दिया था तो उन्होंने संकेत दे दिए थे कि खेल खत्म नहीं हुआ है और वे वापस आएंगे. दरअसल नवंबर 2019 में जब फडणवीस ने रात के अंधेरे में सीएम पद की शपथ ली थी तो एनसीपी के साथ जोड़-तोड़ कर बनाई गई उनकी ये सरकार इस युवा बीजेपी नेता के लिए शर्मिंदगी का सबब लेकर आई.
मेरा पानी उतरता देख मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना मैं समंदर हूँ लौटकर वापस आऊँगा ! #Maharashtra #MaharashtraAssembly pic.twitter.com/erM8LJeQKi

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










