
ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1.62 करोड़ के नकली नोट और 3 KG फेक गोल्ड बरामद
AajTak
वडोदरा पुलिस ने ₹4.92 करोड़ की ठगी के मास्टरमाइंड राजवीर पारीख उर्फ इलियास अजमेरी के घर और उसके भाई के घर पर छापेमारी की. कार्रवाई में ₹1.62 करोड़ के नकली नोटों से भरे दो बैग और तीन किलो नकली सोने के बिस्कुट बरामद हुए. आरोपी सस्ता सोना और ₹10 करोड़ का लोन दिलाने के बहाने लोगों को फंसाता था. इलियास नकली पुलिस अधिकारी बनकर भी धोखाधड़ी करता था.
वडोदरा पुलिस ने सस्ते में सोना दिलाने और 10 करोड़ का लोन पास कराने का लालच देकर लोगों को चूना लगाने वाले एक बड़े ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में पुलिस को आरोपियों के घर से 1.62 करोड़ रुपये के नकली नोटों और 3 किलो नकली सोने से भरे दो बैग बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को डराता-धमकाता था और करोड़ों रुपये ऐंठता था.
पुलिस ने बताया कि 21 नवंबर को जेपी रोड पुलिस स्टेशन में कर्नाटक के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सिग्नेट हब ऑफिस (गेडा सर्किल के पास) के मालिक राजवीर पारीख उर्फ इलियास अजमेरी, उसके साथी विशाल बारड़, नैना महिड़ा और अन्य लोगों ने उसे सस्ता सोना और 10 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर कुल 4.92 करोड़ रुपए की ठगी की है.
शिकायत के मुताबिक, पहले राजवीर पारीख ने सस्ते रेट पर सोना देने के नाम पर 4.61 रुपये लिए. फिर विशाल बारड़ और नयना महिड़ा ने 10 करोड़ का लोन पास कराने के लिए बैंक मैनेजर को कमीशन के तौर पर 31 लाख रुपए एडवांस में लिए.
नकली नोट और फेक गोल्ड बरामद
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी इलियास अजमेरी (उर्फ राजवीर पारीख) नकली पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को धमकाता था. उसके और उसके भाई इदरीश अजमेरी के घर पर छापेमारी की गई तो वहां से दो बैगों में 1.62 करोड़ रुपये के नकली भारतीय नोट और 3 किलोग्राम नकली सोने के बिस्किट बरामद हुए है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी सस्ता सोना और ₹10 करोड़ का लोन दिलाने के बहाने लोगों को फंसाता था. इलियास नकली पुलिस अधिकारी बनकर भी धोखाधड़ी करता था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










