
ठंड से बचने के लिए चारपाई के नीचे जलाई थी आग, दो जुड़वा बहनों की जलकर मौत
AajTak
मैनपुरी के औंछा इलाके में 6 महीने की दो बच्चियों की जिंदा जलकर मौत हो गई. दरअसल, बच्चियों की मां उन्हें चारपाई पर सुलाकर काम करने चली गईं. बच्चियों को ठंड न लगे, इसलिए उन्होंने चारपाई के नीचे एक तसले में अलाव जलाकर रख दिया. लेकिन आग की एक चिंगारी चारपाई पर गिरी तो उसमें आग लग गई. इससे दोनों बच्चियां जल गईं.
यूपी के मैनपुरी जिले में एक छोटी सी चूक के चलते दर्दनाक हादसा हो गया. यहां अलाव से चारपाई में आग लग गई. इस दौरान छह महीने की जुडवां बहनें जिंदा जल गईं. हादसे में बच्चियों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया. माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना मैनपुरी जिले के कस्बा औंछा की है. यहां मैनपुरी रोड के पास रहने वाले गौरव उर्फ दिलीप कुमार सोमवार दोपहर घर के बाहर गए थे. घर में उनकी पत्नी रजनी छह माह की जुड़वां बेटियों रिद्धि और सिद्धि को छत पर बने कमरे में नेवाड़ की चारपाई पर सुला रही थीं. इस दौरान बच्चियों को ठंड न लगे, इसलिए उन्होंने चारपाई के नीचे एक तसले में अलाव जलाकर रख दिया और वे नीचे घरेलू काम करने चली आईं.
कुछ देर बाद पड़ोसियों ने देखा कि रजनी के घर के ऊपरी हिस्से पर बने कमरे से धुआं निकल रहा है. इस पर लोगों ने शोर मचाया. शोर शराबा सुन कर रजनी छत पर बने कमरे में पहुंची तो उनके होश उड़ गए. रजनी ने बताया कि यहां उन्होंने दोनों मासूम बच्चियों को आग की लपटों से घिरा देखा. इस पर वे चीखने-चिल्लाने लगीं.
रजनी को चीखता देख आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई. इसके बाद गंभीर रूप से झुलसी बच्चियों को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां से दोनों मासूमों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया. इस दौरान रास्ते में दोनों मासूमों ने दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. उधर, हादसे में बच्चियों की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है. माता पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










