
ठंड से बचने के लिए कपल ने जलाई आग और कमरा बंद कर सो गए, सुबह मिली दोनों की लाश
AajTak
उत्तराखंड के टिहरी जिले में ठंड से बचने के लिए एक कपल ने कमरे में अंगीठी जलाकर रख ली और दोनों सो गए. इससे दोनों का दम घुट गया. पति-पत्नी एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. सुबह जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला. इस पर लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों बिस्तर पर मृत मिले.
उत्तराखंड के टिहरी जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां ठंड से बचने के लिए कपल ने अंगीठी जलाई और कमरे में रखकर सो गए. इससे दम घुटने से दोनों की मौत हो गई. सुबह जब परिजन जगाने पहुंचे तो गेट नहीं खुला. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि दोनों की मौत हो चुकी है. इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई. परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात को भिलंगना क्षेत्र के द्वारी-थापला गांव में हुई. द्वारी-थापला गांव की प्रशासक रिंकी देवी ने बताया कि 52 साल के मदन मोहन सेमवाल और उनकी पत्नी 48 वर्षीय यशोदा देवी एक शादी समारोह में शामिल होने गांव आए थे. उन्होंने रात में करीब 11 बजे ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई और उसे अपने कमरे के अंदर ले गए. मदन मोहन सेमवाल कमरे का दरवाजा बंद करके सो गए.
यह भी पढ़ें: Kaushambi: कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार, गर्भवती महिला की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
इसके बाद शुक्रवार की सुबह उनका बेटा उन्हें जगाने गया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला. काफी देर तक आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इस पर स्थानीय लोग मौके पर आ गए. लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो दंपति बिस्तर पर मृत पड़े थे. पति-पत्नी की मौत की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
अधिकारियों का कहना है कि चिमनी के धुएं से पैदा हुई कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण दोनों का दम घुट गया. हालांकि, स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी. दंपति के बेटे और बेटी से बात करने के बाद शवों का अंतिम संस्कार घाट पर कर दिया. ग्राम प्रशासक ने बताया कि सेमवाल राजकीय इंटर कॉलेज में क्लर्क के पद पर थे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










