ट्वीट एडिट हो सकेगा, DP बदलने पर भी ब्लू टिक होगा 'गायब'... Twitter Blue में कल से क्या बदलेगा
AajTak
ट्विटर यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर फोटो या नाम बदलते हैं तो उनका ब्लू टिक हटा दिया जाएगा. हालांकि फिर से वैरिफिकेशन के बाद फिर से ब्लू टिक दिया जाएगा. यूजर्स को अपने ट्वीट्स के कंटेंट को एडिट करने का भी अधिकार मिल सकेगा. इसके अलावा 1080p वीडियो भी अपलोड कर सकेंगे.
ट्विटर एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. सोमवार को सर्विस री-लॉन्च होने के बाद यूजर्स पैसे देकर ब्लू टिक हासिल कर सकेंगे. इसके साथ ही उन्हें कंटेंट एडिट के अलावा कई और सुविधाएं भी मिलेंगी. हालांकि Apple IOS यूजर्स के लिए ये सर्विस महंगी रहेगी. कंपनी की तरफ से घोषणा करते हुए कहा गया है कि ट्विटर ब्लू सोमवार 12 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा. यह सर्विस वेब पर $8 प्रति माह होगी, जबकि Apple IOS में साइन अप करने पर फीस $11 प्रति माह रखी गई है.
ट्विटर द्वारा इस बार यूजर्स के अकाउंट्स की समीक्षा और अच्छे से की जाएगी. सिर्फ वैरिफाइड फोन नंबर वाले यूजर्स को ही सर्विस मिलेगी. इसके लिए खुद ट्विटर कर्मचारी भी अकाउंट्स की समीक्षा करेंगे. ट्विटर के प्रोडक्ट मैनेजर एस्थर क्रॉफर्ड का कहना है, "हमने किसी भी तरह के फर्जीवाड़े (जो ट्विटर नियमों के खिलाफ है) से निपटने के लिए कुछ नए कदम उठाए हैं. किसी भी यूजर को ब्लू टिक देने से पहले उसके अकाउंट की अच्छे से समीक्षा की जाएगी."
वैरिफिकेशन के बाद यूजर्स को ब्लू टिक दिया जाएगा. इसके साथ ही यूजर्स को अपने ट्वीट्स के कंटेंट को एडिट करने का भी अधिकार मिल सकेगा. हालांकि यूजर्स 30 मिनट के भीतर ही कंटेंट को एडिट कर सकेंगे. इसके अलावा 1080p वीडियो भी अपलोड कर सकेंगे. साथ ही लंबे ट्वीट भी किए जा सकेंगे. सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के ट्वीट को प्राथमिकता मिलेगा और उन्हें सामान यूजर्स की तुलना में 50 फीसदी कम विज्ञापन दिखेंगे.
फोटो या नाम बदलने पर हट जाएगा ब्लू टिक
दिलचस्प बात यह है कि अगर यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर फोटो या नाम बदलते हैं तो उनका ब्लू टिक हटा दिया जाएगा और फिर से वैरिफिकेशन के बाद फिर से ब्लू टिक दिया जाएगा. माना जा रहा है कि कंपनी ने ऐसे यूजर्स पर सख्ती करने के लिए इस फीचर को लॉन्च किया है, जो किसी भी विशेष कैंपेन या विरोध में प्रोफाइल फोटो और नाम बदल लेते हैं.
आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने जानकारी देते हुए बताया, "सब्सक्राइबर अपने हैंडल, डिस्प्ले नाम या प्रोफाइल फोटो को बदल सकेंगे, लेकिन अगर वे ऐसा करते हैं तो उनका अस्थायी रूप से ब्लू टिक हटा दिया जाएगा और उनके अकाउंट का दोबारा वैरिफिकेशन किया जाएगा."

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










