
ट्विटर का चार्ज संभालेंगे Elon Musk, पराग अग्रवाल की होगी छुट्टी!
AajTak
एलोन मस्क और ट्विटर की डील होने के बाद कहा जा रहा है कि अब पराग अग्रवाल की छुट्टी हो सकती है. ऐसे में Twitter की कमान Elon Musk संभाल सकते हैं.
Elon Musk और ट्विटर की डील के बाद से ही इस बात के कयास लगने शुरू हो गए थे कि अब Twitter का नया सीईओ कौन होगा. हाल ही में आई खबरों में कहा जा रहा था कि Elon Musk ने एक नए चीफ एक्जीक्यूटिव को लाइन-अप कर लिया है, जो ट्विटर के मौजूदा सीईओ पराग अग्रवाल को डील फाइनल होने के बाद रिप्लेस करेंगे. लेकिन अब कहा जा रहा है कि Elon Musk अस्थायी रूप से ट्विटर के सीईओ हो सकते हैं.
एजेंसी के मुताबिक पिछले महीने मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदने की डील की है. ऐसे में ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल कंपनी की बिक्री पूरी होने तक इसी भूमिका में बने रह सकते हैं. दरअसल, उन्हें नवंबर में सीईओ पद की जिम्मेदारी मिली थी. वहीं, CNBC ने कहा कि मस्क ट्विटर के सीईओ बनने को लेकर प्लान कर रहे हैं.
अब पराग अग्रवाल का क्या होगा?
पराग ने पिछले साल नंबर में जैक डोर्सी को रिप्लेस किया था. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि डील पूरी होने तक वह ट्विटर के सीईओ बने रहेंगे. ट्विटर में बदलाव के 12 महीनों के अंदर अगर पराग को कंपनी से निकाला जाता है तो उन्हें 4.3 करोड़ डॉलर मिलेंगे.
ये बदलाव कर सकते हैं मस्क
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एलॉन मस्क अब कंपनी में कई बड़े बदलाव के मूड में हैं. कहा ये भी जा रहा है कि कंपनी से सीईओ पराग अग्रवाल और पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को निकाला जा सकता है. ट्विटर को खरीदने के ऐलान के बाद ऐलॉन मस्क ने कहा था, फ्री स्पीच किसी भी डेमोक्रेसी के काम करने के लिए काफी जरूरी है. ट्विटर एक डिजिटल टाउन स्क्वायर है जहां पर मानवता के भविष्य पर चर्चा होती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










