
ट्विटर का एक और बड़ा एक्शन, RSS प्रमुख मोहन भागवत के अकाउंट से ब्लू टिक हटाया
AajTak
ट्विटर ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ट्विटर अकाउंट से 'ब्लू टिक' हटा दिया है. इससे पहले शनिवार सुबह उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के पर्सनल ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हटा दिया गया था. हालांकि करीब दो घंटे बाद उनके अकाउंट पर दोबारा ब्लू टिक आ गया था.
केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच एक बार फिर से नया विवाद पैदा हो सकता है. ये विवाद ट्विटर अकाउंट से 'ब्लू टिक' हटाने को लेकर होने की पूरी संभावना है. शनिवार सुबह ही उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया था और अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का अकाउंट भी अनवेरिफाई कर दिया गया है. हालांकि, वेंकैया नायडू का अकाउंट दो घंटे बाद दोबारा वेरिफाई कर दिया गया था. लेकिन संघ प्रमुख समेत आरएसएस के कई नेताओं के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है. सुबह जब वेंकैया नायडू के अकाउंट वेरिफिकेशन को लेकर विवाद हुआ था तो ट्विटर की ओर से सफाई में कहा गया था कि अकाउंट में लॉग इन हुए 6 महीने से ज्यादा वक्त बीत गया था, इस वजह से ब्लू टिक हट गया था. मोहन भागवत के अकाउंट से भी ब्लू टिक हटने के पीछे यही वजह हो सकती है. मोहन भागवत का ट्विटर अकाउंट मई 2019 में बना था, लेकिन अभी उनके ट्विटर पर एक भी ट्वीट नहीं दिखा रहा है.
इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










