
ट्रॉफी के लिए 'उठाईगीर' बने मोहसिन नकवी! सोशल मीडिया पर दग रहीं मीम्स की मिसाइलें
AajTak
एशिया कप में जिस तरह भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया और मोहसिन नकवी एशिया कप की ट्रॉफी लेकर चले गए. उसके बाद वह जमकर ट्रोल हो रहे हैं. मोहसिन नकवी के कई मीम्स वायरल हो रहे हैं.
Asia Cup 2025 Trophy chor Mohsin Naqvi: पाकिस्तानी सरकार में मंत्री, पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के चेयरमैन और एसीसी (एशियन क्रिकेट काउंसिल) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. उनके कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं.
टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. फाइनल मुकाबले के बाद टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया. इसके बाद नकवी ने ऐसी हरकत की, जिस सुनकर कोई भी अपना माथा पकड़ लेगा.
Team India refused to take the Asia Cup Trophy from ACC President Mohsin Naqvi who is also PCB Chief and Interior Minister of Pakistan. Mohsin stood and waited for 30 minutes on Dias😂 pic.twitter.com/ZmKeuWO8st
दरअसल, नकवी एशिया कप की भारत की ट्रॉफी और विजेताओं के मेडल अपने साथ ले गए. होटल ले जाने का फैसला किया, जिससे भारतीय खिलाड़ी खाली डाइस पर जश्न मनाने को मजबूर हो गए.यह भी पढ़ें: कौन हैं मोहसिन नकवी... जो एशिया कप ट्रॉफी लेकर हुए फुर्र, कई बार उगला है भारत के खिलाफ जहर
इसके बाद तो सोशल मीडिया पर मीम्स, फनी वीडियो और पोस्ट की बाढ़ आ गई. सोशल मीडिया पर ट्रॉफी चोर नकवी, ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी जैसे कीवर्ड के साथ कई लोगों ने पोस्ट किए.
Mohsin Nakvi Stole the Asia Cup Trophy and ran away with it Indian Team Trolled him by Posing without the Trophy 🔥 pic.twitter.com/10Pc7qSyWo

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










