
'ट्रैवल के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता...', Air India विमान को पायलट ने उड़ाने से किया इनकार
AajTak
कोच्चि एयरपोर्ट पर रविवार रात दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया फ्लाइट AI 504 टेक्निकल स्नैग की वजह से टेकऑफ से पहले रोक दी गई. फ्लाइट में सांसद जेबी मथर और हिबी ईडन भी मौजूद थे. एक सांसद ने बताया कि कैप्टन ने विमान को उड़ाने से इनकार कर दिया था. एयरलाइन हाल ही में बार-बार टेक्निकल इश्यू को लेकर आलोचना झेल रही है.
कोच्चि एयरपोर्ट पर रविवार रात दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI 504 को अचानक टेकऑफ से रोकना पड़ा. यह फैसला टेक्निकल खामियों के सामने आने के बाद लिया गया. इस वजह से कई यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा. फ्लाइट में कुछ सांसद भी सवार थे, जिनमें राज्यसभा सांसद जेबी मथर भी शामिल थीं, जिन्होंने बताया कि कैप्टन ने 'विमान को ट्रैवल के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता' कहते हुए विमान को उड़ाने से इनकार कर दिया.
सांसद जेबी मथर ने बताया कि टेकऑफ से ठीक पहले पायलट ने ऐलान किया कि यह एयरक्राफ्ट अब यात्रा के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, "पायलट ने ऐलान किया है कि इस विमान से यात्रा नहीं हो पाएगी. यात्रियों को दूसरे एयरक्राफ्ट में शिफ्ट किया जाएगा और लगभग 1 बजे (रात को) रवाना किया जाएगा."
यह भी पढ़ें: Air India के विमान में फिर आई खराबी, केबिन में temperature बढ़ने पर भुवनेश्वर-दिल्ली फ्लाइट रद्द
इसी फ्लाइट में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन भी मौजूद थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि टेकऑफ के दौरान फ्लाइट को अजीब तरह का झटका लगा, जैसे विमान रनवे पर फिसल गया हो. उन्होंने कहा कि एअर इंडिया ने AI 504 को कैंसिल कर दिया और नई फ्लाइट 1 बजे भेजने का ऐलान किया, लेकिन अभी तक बोर्डिंग शुरू नहीं हुई. हिबी ईडन के मुताबिक, यह पिछले दिनों में एअर इंडिया का तीसरा विमान है जिसे Aircraft on Ground (AOG) करना पड़ा.
एअर इंडिया ने अपने बयान में क्या कहा?
एअर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि फ्लाइट AI 504, जो कोच्चि से दिल्ली जा रही थी, को टेक-ऑफ के दौरान टेक्निकल इश्यू सामने आने पर रोका गया. एयरलाइन प्रवक्ता ने बताया, "कॉकपिट क्रू ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करते हुए टेक-ऑफ रन रोक दिया और विमान को मेंटेनेंस चेक के लिए वापस बे पर ले जाया गया." यह फ्लाइट एयरबस A321 से ऑपरेट होनी थी.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






