
ट्रैफिक में छोड़ी कार, दौड़ कर पहुंचे स्टेशन; फिर भी आंखों के सामने से छूट गई MP कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी की ट्रेन
AajTak
हाल ही में ग्वालियर के ट्रैफिक में फंसकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी अपनी हवाई यात्रा नहीं कर सके थे. इस खबर ने मीडिया में सुर्खियां बटोरी थीं. अब एक बार फिर से ग्वालियर शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था उजागर हुई है.
Gwalior News: ग्वालियर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के चलते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की ट्रेन उनके आंखों के सामने ही छूट गई. जीतू पटवारी ट्रैफिक में फंसी हुई अपनी कार को छोड़कर दौड़कर ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन वह ट्रेन नहीं पकड़ सके. उनके सामने ही ट्रेन निकल गई.
दरअसल, जीतू पटवारी रविवार को मुरैना में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. कार्यक्रम से लौटने के बाद उन्हें वंदे भारत ट्रेन से रवाना होना था. वह ग्वालियर तो पहुंच गए लेकिन ट्रेन नहीं पकड़ सके. ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बजरिया इलाके में ट्रैफिक में उनकी कार फस गई. ट्रेन का समय हो चुका था और कार ट्रैफिक में फंसी हुई थी, इसलिए जीतू पटवारी ने कार छोड़कर स्टेशन की तरफ दौड़ लगा दी. वह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर भी पहुंच गए, लेकिन तब तक ट्रेन चलना शुरू हो गई थी. जीतू पटवारी के सामने ही बंदे भारत ट्रेन निकल गई. फिर कुछ देर इंतजार करने के बाद जीतू पटवारी सड़क मार्ग से रवाना हो गए.
इस मामले में जब कांग्रेस नेता सुनील शर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैफिक में कार फंस गई थी. कार छोड़कर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे लेकिन ट्रेन छूट गई. अब सड़क मार्ग से जीतू पटवारी भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं.
बता दें कि पिछले दिनों ट्रैफिक में फंसकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी अपनी हवाई यात्रा नहीं कर सके थे. इस खबर ने मीडिया में सुर्खियां बटोरी थीं. अब एक बार फिर से ग्वालियर शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था उजागर हुई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










