
ट्रैप, मर्डर और तेजाब कांड... सीरियल 'कुबूल है' देख लड़की ने रची अपनी ही हत्या की साजिश
AajTak
नोएडा के बिसरख से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने सीरियल देखकर अपनी हत्या की साजिश रची. इसके तहत उसने एक अन्य लड़की हत्या की और उसका तेजाब से चेहरा जला दिया. ताकि कोई उसे पहचान न सके. पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
एक लड़की ने सीरियल 'कुबूल है' देखखर अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मौत की झूठी कहनी गढ़ी. कहानी सच साबित हो सके, इसके लिए उसने अपने जैसी कद काठी वाली लड़की को ट्रैप किया फिर उसकी हत्या भी कर दी. इतना ही हत्या के बाद उसका चेहरे भी तेजाब से जला दिया, ताकि उसकी पहचान न हो सके. आरोपी लड़की ने अपनी हत्या की पुष्टि के लिए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा. लड़की के भाई ने अपनी बहन को मरा हुआ समझ कर अंतिम संस्कार भी कर दिया. लेकिन ये शव उसका नहीं बल्कि किसी दूसरी लड़की का था. मामला नोएडा के बिसरख का है. आईए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है?
मामला 12 नवंबर से शुरू होता है. दादरी पुलिस को 12 नवंबर को सूचना मिली की एक लड़की ने आत्महत्या कर ली. लड़की की उम्र 21 साल थी. लड़की का चेहरा जला हुआ था. डेडबॉडी के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिस पर लिखा था, मेरा चेहरा जल गया है, अब मैं इस चेहरे के साथ नहीं जीना चाहती. मृत लड़की का नाम पायल बताया गया. लड़की के परिवार में दो भाई हैं. माता-पिता की मौत काफी साल पहले हो चुकी है. लड़की के भाई बॉडी को अपनी बहन समझकर उसका अंतिम संस्कार कर देते हैं. लेकिन बाद में जो खुलासा हुआ, वो चौंकाने वाला था. दरअसल, ये शव पायल की नहीं बल्कि हेमलता का था.
कैसे खुला राज?
इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब हेमलता के भाई ने पुलिस में अपनी बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने हेमलता का नंबर ट्रेस किया, तो किसी अजय का नंबर मिला. ये अजय पायल का प्रेमी था. जब अजय से पूछताछ की गई, तो उसने पूरा मामला बताया.
क्या है पूरा मामला, हेमलता की हत्या क्यों?
पुलिस पूछताछ में पायल ने बताया कि उसके माता पिता ने कुछ समय पहले आत्महत्या कर ली थी. इसके लिए वह अपने भाई के ससुराल वालों को इसका जिम्मेदार मानती थी. वह उन्हें मारना चाहती थी. पायल खुद को मरा हुआ साबित करके उनकी हत्या करना चाहती थी, ताकि उसपर किसी को शक नहीं हो. उसने सीरियल 'कुबूल से' पूरा आइडिया लिया. पायल ने इसके लिए अपने जैसी दिखने वाली हेमलता को बढ़पुरा स्थित अपने घर पर बुलाया. फिर उसकी प्रेमी संग मिलकर हत्या कर दी. हेमलता की हत्या के बाद पायल भाई के ससुरालवालों की हत्या की भी फिराक में थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










