
ट्रैक में दिक्कत, धमाका या कोई और खामी... यूपी के गोंडा में पटरी से कैसे उतरी चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस?
AajTak
गुरुवार दोपहर उत्तर प्रदेश के गोंडा-मनकापुर रेल रूट पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के बीच चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह हादसा दोपहर 2:37 बजे के करीब उस वक्त हुआ जब ट्रेन चंडीगढ़ से चलकर डिब्रूगढ़ की तरफ जा रही थी. इस हादसे में ट्रेन के एसी डिब्बे डिरेल होकर पलट गए. हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि 31 लोग घायल हुए हैं.
देश में रेल हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. सरकार के तमाम दावों के बाद भी आए दिन हादसे हो रहे हैं और इनमें सफर करने वाले यात्री अपनी जान गवां रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या रेल में सफर करना होगा तो आम आदमी की अपनी जान की सुरक्षा स्वयं करेगा? कारण, गुरुवार को फिर एक रेल हादसा हुआ. उत्तर प्रदेश के गोंडा में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पलट गए. दो यात्रियों की मृत्यु हो गई. 31 से ज्यादा यात्री घायल हैं. जांच का आदेश दिया गया है.
इन सबके बीच ड्राइवर ने दावा कर दिया कि उसने हादसे से पहले धमाके की आवाज सुनी थी. जिसके बाद हादसे में साजिश का एंगल भी नजर आने लगा. लेकिन यूपी के पुलिस मुखिया ने इस दावे को खारिज कर दिया. दरअसल, गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन उत्तर प्रदेश में गोंडा स्टेशन से 25 किमी दूर झिलाही में ट्रेन हादसे का शिकार हो गई और 8 डिब्बे पटरी से पलट गए.
हादसे के तुरंत बाद जब तक राहत लेकर मेडिकल ट्रेन और राहत बचाव दल पहुंचा, तब तक लोग खुद को और परिजनों को सुरक्षित करने के लिए उलट पलट चुकी ट्रेन के डिब्बों के दरवाजों या खिडकियों से निकालने की कोशिश करते दिखे. उधर, इस हादसे बाद एक बार फिर केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए कवच सुरक्षा सिस्टम को लेकर भी सवाल उठाए.
यह भी पढ़ें: देश में एक साल में हुए तीन बड़े रेल हादसे, 300 से ज्यादा यात्रियों ने गंवाई जान
विपक्ष ने हादसे पर उठाए सवाल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










