
ट्रैक के बीच फंसा बुजुर्ग और ऊपर से गुजर गईं ट्रेन की 7 बोगियां, देखिए दिल दहला देने वाला Video
AajTak
पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे जा गिरा. लोगों ने जब तक ट्रेन रुकवाई, तब तक ट्रेन की सात बोगियां गुजर गईं. ट्रेन रुकते ही लोगों ने बुजुर्ग को बाहर निकाला. गनीमत रही कि बुजुर्ग को कोई चोट नहीं पहुंची.
'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई...', यह कहावत उस समय बिल्कुल सच साबित हुई, जब पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग चलती ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर रहा था. बुजुर्ग ने चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए जैसे ही पैर रखा तो उसका पैर फिसल गया. इसके बाद वह रेल की पटरी पर जा गिरा. बुजुर्ग रेल की पटरी के किनारे जाकर फंस गया. ऐसे में ट्रेन की सात बोगियां गुजर गईं. आनन-फानन में ट्रेन रुकवा दी गई. इसके बाद लोगों ने बुजुर्ग को बाहन निकाला.
जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार की है. 85 वर्षीय बुजुर्ग गुरजीत सिंह दिल्ली जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस में सवार होने की कोशिश कर रहे थे. प्लेटफॉर्म पर ट्रेन चलने लगी थी, उसी दौरान गुरजीत सिंह का संतुलन बिगड़ गया. इसके बाद वह रेल की पटरी पर जाकर गिर गए. गुरजीत सिंह ट्रेन की पटरी के किनारे से चिपक गए.
यहां देखें वीडियो
लोगों ने देखा तो स्टेशन पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में ट्रेन को रोका गया, तब तक सात बोगियां गुरजीत सिंह के ऊपर से गुजर चुकी थीं. यात्रियों के शोर मचाने के बाद किसी ने चेन खींचकर ट्रेन रुकवा दी. इसके बाद गुरजीत सिंह को सकुशल बाहर निकाल लिया गया. यह सारी घटना प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
(रिपोर्टः मुनीष अत्रे)

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










