
ट्रेन से उतरने की जल्दबाजी में गिरी महिला, Video में देखिए 'फरिश्ता' बन GRP जवानों ने कैसे बचाई जान
AajTak
मध्य प्रदेश के उज्जैन के रेलवे स्टेशन पर एक महिला ट्रेन रुकने से पहले ही उतरने लगी. इससे उसका पैर फिसल गया और उसका सिर ट्रैक पर ट्रेन के नीचे जाने लगा. इस दौरान मौके पर मौजूद जीआरपी जवानों ने मुस्तैदी दिखाकर महिला को खींच लिया और उसकी जान बचाई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है.
मध्य प्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन (Ujjain Railway Station) का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक महिला ट्रेन रुकने से पहले ही प्लेटफार्म पर उतरने लगी. इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रेन के नीचे जाने लगी. प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी जवानों ने जब महिला को गिरते देखा, तो दौड़कर उसे खींचकर उसकी जान बचाई.
इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर दिल सहम जाएगा. दरअसल, सोमवार को रणथंभौर एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची थी. यह ट्रेन उज्जैन से इंदौर की ओर जा रही थी. इस दौरान एक महिला चलती ट्रेन से नीचे उतरने लगी. महिला ने जैसे ही पैर नीचे रखा, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म से फिसल कर ट्रेन के नीचे जाने लगी.
यहां देखें Video...
...हो सकता था बड़ा हादसा
इस दौरान मौके पर मौजूद जीआरपी के जवानों ने जैसे ही महिला को गिरते देखा, वे तुरंत महिला को बचाने के लिए दौड़े. जीआरपी के जवानों ने महिला को खींचकर उसकी जान बचाई. अगर कुछ पल की देरी हो जाती, तो महिला फिसलकर ट्रेन के नीचे ट्रैक पर जा सकती थी. इस पूरी घटना का वीडियो रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV में कैद हुआ है.
भारी पड़ सकती थी ऐसी लापरवाही

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










