
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहा था परिवार, टीसी ने मांगा टिकट तो तीनों ने मिलकर पीट डाला
AajTak
पालघर के नालासोपारा रेलवे स्टेशन में ट्रेन के अंदर तीन लोगों ने टीसी की पिटाई कर डाली. वे लोग बिना टिकट यात्रा कर रहे थे. जब टीसी ने उनसे टिकट दिखाने को कहा तो तीनों ने उनकी पिटाई कर दी. पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले में जांच जारी है.
महाराष्ट्र के पालघर में ट्रेन के अंदर टिकट चेकर की पिटाई कर दी गई. मामला नालासोपाला रेलवे स्टेशन का है. यहां टीसी प्रदीपकुमार राज सिंह जब ट्रेन के अंदर टिकट चेक कर रहे थे तो उन्हें पता लगा कि एक परिवार बिना टिकट यात्रा कर रहा है. जब उन्होंने परिवार से टिकट दिखाने को कहा तो उन लोगों ने टीसी की पिटाई कर डाली.
जिसके बाद टीसी ने वसई रेलवे पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पीड़ित टीसी ने बताया कि 4 जनवरी को वह रोजाना की तरह ट्रेन में टिकट चेक कर रहे थे. उन्होंने ट्रेन में बैठे एक शख्स से टिकट मांगा. पेशे से डीजे ऑपरेटर अमान मोहम्मदली कुरैशी (23) टिकट दिखाने में आनाकानी करने लगा.
तब टीसी ने कहा कि टिकट दिखाओ नहीं तो 270 रुपये जुर्माना भरो. अमान को यह सुनते ही गुस्सा आ गया और वह टीसी से भिड़ गया. फिर उसने अपनी बहन और मां को भी बुलाया. उन तीनों ने मिलकर फिर टीसी को जमकर पीटा. इस दौरान किसी ने भी टीसी को बचाने की कोशिश नहीं की.
बाद में टीसी प्रदीपकुमार राज सिंह वसई रेलवे स्टेशन में उतरे और उन्होंने उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने आरोपी अमान, उसकी मां 47 वर्षीय रुबीना और 24 वर्षीय बहन आएशा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि तीनों से पूछताछ की जाएगी. क्योंकि इस तरह सरकारी काम में बाधा डालना गलत है. मामले में जांच जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










