
ट्रेन के आगे कूदा युवक, देवदूत बन पुलिसकर्मी ने बचाई जान; देखें Video...
AajTak
हादसा ठाणे के विठ्ठलवाडी रेलवे स्टेशन का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद जाता है. तभी वहां खड़े एक पुलिसकर्मी की नजर युवक पर पड़ जाती है. पुलिसकर्मी भी कूदकर ट्रैक पर पहुंचता है और ट्रेन आने से पहले युवक को धक्का देकर पटरी से हटा देता है.
महाराष्ट्र के ठाणे से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक पुलिसकर्मी की मुस्तैदी के चलते युवक की जान बच गई. पुलिसकर्मी ने ट्रेन के सामने कूदे शख्स को ट्रैक से हटाकर उसकी जान बचा ली. घटना का वीडियो भी सामने आया है.
हादसा ठाणे के विठ्ठलवाडी रेलवे स्टेशन का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद जाता है. तभी वहां खड़े एक पुलिसकर्मी की नजर युवक पर पड़ जाती है. पुलिसकर्मी भी कूदकर ट्रैक पर पहुंचता है और ट्रेन आने से पहले युवक को धक्का देकर पटरी से हटा देता है. युवक की जान बच जाती है. लेकिन वहां खड़ा हर कोई यह हादसा देख हैरत में पड़ जाता है.
#WATCH | Maharashtra: A police personnel saved a teenage boy's life by pushing him away from the railway track just seconds before an express train crossed the spot at Vitthalwadi railway station in Thane district. (23.03) Video Source: Western Railway pic.twitter.com/uVQmU798Zg
इससे पहले यूपी के अलीगढ़ में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां RPF महिला कांस्टेबल ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक शख्स की जान बचाई थी. यहां रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त एक यात्री का पैर अचानक से फिसलने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया था. तभी वहां मौजूद महिला कांस्टेबल प्रिया ने दौड़कर उस यात्री की जान बचाई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










