
'ट्रेड डील पर बातचीत, लेकिन ट्रंप का प्रेशर नहीं...', अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर भारत का क्या रुख?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अपने टैरिफ में कटौती पर सहमत हो गया है. उन्होंने इसका खुद श्रेय लेने की कोशिश की. हालांकि, भारत की प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन, सूत्र बताते हैं कि इससे पहले भी भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौतों के तहत ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, स्विट्जरलैंड और नॉर्वे जैसे प्रमुख विकसित देशों पर लागू औसत टैरिफ में उल्लेखनीय कमी कर चुका है.
अमेरिकी टैरिफ चर्चा में है. एक दिन पहले US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने टैरिफ कटौती पर सहमति जताई है. हालांकि, भारत की तरफ से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन नई दिल्ली ने संकेत दिया है कि ट्रेड डील पर बातचीत चल रही है.
अधिकारियों ने संकेत दिया कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए जमीन तैयार की जा रही है. चूंकि चर्चा अभी शुरू हुई है, इसलिए इसके विवरण के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी. भारत ने इससे पहले भी कई देशों के साथ व्यापार समझौतों के अनुरूप टैरिफ में कटौती की है. इसमें दबाव का कारण नहीं है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या दावा किया था?
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि भारत ने आखिरकार अमेरिकी इम्पोर्ट पर टैरिफ में कटौती करने पर सहमति जताई है. उन्होंने इस फैसले का श्रेय अपने प्रशासन के उन प्रयासों को दिया है, जो अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस को एक्सपोज करने में लगे हैं. उन्होंने दावा किया कि भारत ने यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि आखिरकार कोई उसे एक्सपोज कर रहा है. अमेरिका ने 2 अप्रैल से पारस्परिक टैरिफ लागू करने का ऐलान किया है. ट्रंप का दावा है कि हमने यह कदम उन व्यापार नीतियों के जवाब में उठाया है, जो अमेरिकी व्यवसायों को नुकसान पहुंचाती हैं.
यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका में टैरिफ कम करने पर सहमति! वाहवाही लूटने लगे ट्रंप, बोले- आखिरकार...
भारत ने पहले भी टैरिफ में की है कटौती

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










