
ट्रेंड कांस्टेबल ने हाथ से पकड़ा सांप, दूसरे पुलिसकर्मी बनाते रहे वीडियो, तभी कोबरा ने किया अटैक, मौत
AajTak
Indore News: रेस्क्यू के वक्त कोबरा ने कांस्टेबल संतोष के हाथ पर काट लिया. साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन रात में ही उनकी मृत्यु हो गई.
मध्य प्रदेश के इंदौर में लापरवाही की कीमत एक पुलिसकर्मी की जान से चुकानी पड़ी. सांप पकड़ने का वर्षों का अनुभव रखने वाले पुलिसकर्मी के लिए यह काम अनुभव से ज्यादा सुरक्षा की जिम्मेदारी था. अनुभव और जानकारी के बावजूद, बिना दस्ताने पहने सांप पकड़ना फर्स्ट बटालियन के आरक्षक संतोष के लिए जानलेवा साबित हुआ. कोबरा के काटने से उनकी मौत हो गई.
दरअसल, शनिवार रात 9 बजे पुलिस विभाग के अस्तबल में सांप होने की सूचना पर संतोष वहां पहुंचे थे. सांप पकड़ते समय कोबरा ने उनके हाथ पर डंस लिया.
इसके बाद साथी अधिकारी स्वामी प्रसाद साहू उन्हें तुरंत एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन रात में ही उनकी मृत्यु हो गई.
17 साल से फर्स्ट बटालियन में आरक्षक के रूप में कार्यरत संतोष को सांप पकड़ने का अनुभव था. अफसरों के निर्देश पर वह अक्सर ऐसे कार्यों के लिए चुने जाते थे. देखें Video:-
इस बार, सांप के काटने से वह घबरा गए और उनकी हालत बिगड़ गई. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
संतोष के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं और वे इंदौर के निवासी थे. घटना की सूचना मिलते ही कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










