
ट्रूडो ने बढ़ाई ट्रंप की टेंशन, US पर लगाया 25% जवाबी टैरिफ, ट्रेड वॉर में दो-दो हाथ को तैयार
AajTak
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिका पर 25% जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. ट्रूडो ने इसके साथ ही ऐलान किया है कि इसके बाद एक और जवाबी टैरिफ लगाई जाएगी, जिसमें कमोबेश 125 अरब कनाडाई डॉलर के इंपोर्ट प्रभावित होंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी टैरिफ बरकरार रहता है, तो कनाडा इन उपायों का विस्तार करेगा.
कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव मंगलवार को उस वक्त और बढ़ गया जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया. ट्रूडो शासन ने अमेरिका से किए जाने वाले 30 अरब कनाडाई डॉलर के इंपोर्ट पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला किया है.
जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिकी टैरिफ को "असंगत और अनावश्यक" बताया और जोर देकर कहा कि उनकी सरकार इस फैसले के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन और यूएस-मेक्सिको-कनाडा ट्रेड एग्रीमेंट के तहत कदम उठाएगी.
यह भी पढ़ें: कनाडा-मेक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ आज से लागू... कनाडाई लोग बोले- यह ट्रंप का पागलपन
कनाडा-मेक्सिको पर 25% टैरिफ
यह कदम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25% टैरिफ लगाए जाने के जवाब में उठाया गया है. ट्रंप ने पहले ही मंगलवार से अमेरिकी निर्यात पर व्यापक टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. ट्रूडो ने इस कदम को 'अन्यायपूर्ण' करार देते हुए इसे चुनौती दी और वादा किया कि कनाडा भी इसका जरूरी जवाब देगा.
कनाडा 25% अतिरिक्त टैरिफ का करेगा ऐलान!

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










