
ट्रायल के लिए ले गया कार, फिर लौटकर नहीं आया... ऑनलाइन विज्ञापन देखकर आया, CCTV में कैद हुई तस्वीर
AajTak
MP News: शातिर बदमाश ऑनलाइन विज्ञापन देखने के बाद कार खरीदने के बहाने पहुंचा और ट्रायल लेने के बहाने फरियादी के घर से कार चलाकर ले गया और वापस नहीं लौटा.
MP News: इंदौर में बदमाश ने कार मालिक के साथ अनोखी ठगी की. वह कार खरीदने के बहाने आया, ट्रायल लेने की बात कहकर फरियादी की कार लेकर चला गया और वापस नहीं लौटा. बदमाश की तस्वीर नजदीकी पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हो गई.
डीसीपी कृष्ण लाल चंदानी के अनुसार, आराधना नगर एरोड्रम निवासी प्रकाश ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी कार ( MP 09 CA 9039) बेचने के लिए ऑनलाइन ऐप पर फोटो और नंबर के साथ विज्ञापन डाला था.
इसी विज्ञापन के आधार पर विकास नाम बताने वाले एक शख्स ने उनसे संपर्क किया. वह तय समय पर उनके घर पहुंचा, कार को अच्छी तरह देखा, फिर ट्रायल लेने का बहाना बनाकर कार में सवार हुआ और घर से चला गया.
काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो फरियादी ने कार की तलाश शुरू की. आसपास ढूंढते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंचे, जहां सीसीटीवी में बदमाश कार में हवा डलवाते दिखाई दिया और उसकी तस्वीर कैद हो गई. इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एरोड्रम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाश की तलाश शुरू कर दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










