
ट्रांसजेंडर के भेष में छिपे 6 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा
AajTak
दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी में ट्रांसजेंडर के रूप में छिपे 6 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी पहचान छिपाने के लिए मामूली सर्जरी और हार्मोनल ट्रीटमेंट करा चुके थे. पुलिस ने इनके पास से प्रतिबंधित मोबाइल ऐप बरामद किया, जिससे ये बांग्लादेश में संपर्क कर रहे थे. सभी को एफआरआरओ को सौंप दिया गया, जहां से देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया जारी है.
दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके से 6 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी ट्रांसजेंडर के रूप में रह रहे थे. पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए मामूली सर्जरी और हार्मोनल ट्रीटमेंट भी करवाया था, ताकि वे ट्रांसजेंडर समुदाय में घुलमिल सकें. पुलिस जांच में पता चला कि ये घुसपैठिए एक प्रतिबंधित मोबाइल ऐप के जरिए बांग्लादेश में अपने परिवार से संपर्क कर रहे थे. उनके पास से छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें यह आपत्तिजनक ऐप मिला.
गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी
दरअसल, दिल्ली पुलिस की फॉरेनर्स सेल को सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक ट्रांसजेंडर के रूप में भीख मांगकर अपनी पहचान छुपा रहे हैं. गुरुवार को जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास दबिश देकर इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार, पकड़े गए घुसपैठियों की पहचान मो. जकरिया मोइना खान (24), सुहाना खान (21), आखी सरकार (22), मो. बाओजिद खान (24), मो. राणा उर्फ लोबली (26) और जॉनी हुसैन (20) के रूप में हुई है. ये सभी बांग्लादेश के बरगुना, गाजीपुर, मदारीपुर, सिराजगंज और नौगांव जिलों से ताल्लुक रखते हैं.
यह भी पढ़ें: फर्जी वीजा और पासपोर्ट के मामले में US एंबेसी की शिकायत पर केस दर्ज, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच
तस्करों की मिलीभगत से हुई घुसपैठ
पूछताछ में आरोपियों ने भारत में घुसपैठ का पूरा नेटवर्क उजागर किया है. उन्होंने बताया कि वे तस्करों की मदद से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए और ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचे. अपनी पहचान छुपाने के लिए सर्जरी करवाई और ट्रांसजेंडर के रूप में रहने लगे. गिरफ्तारी के बाद सभी घुसपैठियों को आरके पुरम स्थित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) को सौंप दिया गया है, जहां से उनकी वापसी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










