
ट्रक ड्राइवर ने नहीं दी एक चुटकी तंबाकू तो कर दी अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस ने गैंग को किया गिरफ्तार
AajTak
धनबाद में महज एक चुटकी खैनी (तंबाकू) के लिए निर्दोष लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाने वाले अपराधी को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
धनबाद में महज एक चुटकी खैनी (तंबाकू) के लिए निर्दोष लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाने वाले अपराधी को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इतना ही नहीं पुलिस ने हथियार के साथ उसके पूरे गिरोह को धरदबोचा है. आलम यह है कि खैनी के आशिक अपराधी की उम्र इतनी कम है कि हम आपको उसके नाम के साथ उसकी पहचान भी नहीं बता सकते.
लूटपाट करने पहुंचे थे अपराधी पिछले दिनों 30 दिसंबर 2024 को केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित गोधर पेट्रोल पंप के पास काली बस्ती मोड़ पर अज्ञात अपराधी एक ट्रक में लूटपाट करने की नीयत से पहुंचे थे, लेकिन ड्राइवर के जगे होने के कारण उक्त अपराधी घटना को अंजाम नहीं दे सके.
इसी दौरान गिरोह में शामिल नाबालिग ने ड्राइवर से खैनी मांगी, लेकिन ड्राइवर ने खैनी नहीं दी. जिसपर गुस्साए उक्त नाबालिग ने ट्रक ड्राइवर उमाशंकर सिंह और खलासी नीतीश कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था.
इस पूरे मामले पर धनबाद के डीएसपी नावसाद आलम ने कहा कि मामले में जांच के दौरान केंदुआडीह के ही रहने वाले गौतम भुइयां उर्फ भदुआ (19), राहुल मोदी उर्फ छैला (19), सरफुद्दीन अंसारी उर्फ छोटू (22), कल्लू पासी (19), सुजीत कुमार उर्फ सुकरा (26) और गोली चलाने वाले एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है.
इनकी निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया गया है. वहीं इस गिरोह में शामिल सुकरा उर्फ सुजीत के विरुद्ध धनबाद के केंदुआडीह और धनसार थाना में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










