
ट्रक ड्राइवर किडनैपिंग केस: पूजा खेडकर के पिता और बॉडीगार्ड लापता, पुलिस को धमकी देकर मां भी फरार
AajTak
नवी मुंबई के ट्रक चालक अपहरण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में ट्रक चालक को पुलिस ने भले ही बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी पूजा खेडकर के माता-पिता अपने बॉडीगार्ड के साथ गायब हैं. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में ट्रक ड्राइवर किडनैपिंग केस में आरोपी पूर्व आईएएस पूजा खेडकर का परिवार लगातार विवादों में है. बताया जा रहा है कि उनके आरोपी पिता दिलीप खेडकर और बॉडीगार्ड प्रफुल सालुंखे रविवार से कार सहित फरार हैं. इतना ही नहीं उनकी मां मनोरमा भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. पुलिस तीनों की तलाश में जुटी हुई है. राहत की बात ये है कि पीड़ित ड्राइवर को पुलिस ने बरामद कर लिया है.
यह सनसनीखेज मामला शनिवार शाम नवी मुंबई के मुलुंड-ऐरोली रोड पर हुआ. 22 साल के प्रह्लाद कुमार नामक ट्रक ड्राइवर अपने कंक्रीट मिक्सर ट्रक को चला रहा था. इसी दौरान उसका वाहन एक लैंड क्रूजर से टकरा गया. इसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई और अचानक कार में सवार दिलीप खेडकर और उनके बॉडीगार्ड ने कुमार को जबरन कार में बैठा लिया. इसके पीछे मकसद कार को हुए नुकसान की भरपाई करवाना था.
हालांकि, सोमवार को पुलिस ने ड्राइवर को अपहरण के कुछ घंटे बाद पूजा खेडकर के घर से छुड़ा लिया, लेकिन इसके बाद से आरोपी फरार हैं. इस दौरान खेडकर परिवार की भूमिका लगातार संदेह के घेरे में है. रविवार को जब पुलिस आरोपी पिता और बॉडीगार्ड को पकड़ने के लिए पुणे के बानेर इलाके में स्थित खेडकर के बंगले पर पहुंची, तो वहां पूजा की मां मनोरमा खेडकर ने पुलिसकर्मियों को बाहर ही रोक दिया.
पुलिस का कहना है कि मनोरमा खेडकर ने उनको आश्वासन दिया कि वो अगले दिन दोपहर तीन बजे तक दोनों आरोपियों को चतुश्रृंगी पुलिस स्टेशन ले आएंगी. इस वादे पर भरोसा कर पुलिस टीम वहां से लौट गई. लेकिन जब तय समय पर पुलिस ने फोन किया, तो उन्होंने आने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं पुलिस को धमकी भरे लहजे में कहा कि वो जो करना चाहें कर लें. इसके बाद पुलिस बंगले पर पहुंची.
वहां न केवल दोनों आरोपी और कार गायब मिले, बल्कि पुलिस को डराने के लिए मनोरमा ने गेट के अंदर दो खतरनाक कुत्ते भी छोड़ दिए. यही नहीं आरोप है कि मनोरमा ने कार को हटाने और आरोपियों को फरार कराने में सक्रिय भूमिका निभाई. एक पुलिस अधिकारी की शिकायत पर मनोरमा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. इनमें धारा 221 भी शामिल है.
इसके बाद पुणे पुलिस और नवी मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को एक बार फिर बंगले पर छापा मारा. लेकिन इस बार मनोरमा भी वहां से लापता पाई गई. चतुश्रृंगी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उत्तम भजनवाले ने बताया कि टीम को अंदर जाने के लिए गेट फांदना पड़ा, लेकिन परिसर खाली मिला. यह मामला अब सिर्फ अपहरण का नहीं रहा, बल्कि रसूख, दबाव और कानून को चकमा देने से जुड़ गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










