
ट्रक छोड़ने के बदले 2000 रुपये मांग रहा था पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड
AajTak
वीडियो में साफ तौर से सुना जा सकता है कि चालक ₹1000 रुपये देने की बात कर रहा है लेकिन पुलिसकर्मी ₹2000 की मांग करता है और यह भी कहता है कि थाने का यही रेट है.
लखनऊ पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रक छोड़ने के एवज में चालक से 2000 रुपये मांग रहे हैं. जानकारी के मुताबिक लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में थाने के अंदर बैठा एक पुलिसकर्मी एक ट्रक को छोड़ने के एवज में ₹2000 की मांग करता है. हालांकि इस दौरान ट्रक चालक की तरफ से ₹1000 देने की बात कही जा रही है. UP की राजधानी दिनांक 13/05/2021 स्थान- "बिस्मिल" का थाना काकोरी- ट्रक छोड़ने का रु० 2000 ही रेट है !@LkoCp @dhrubathakur @lkopolice @Uppolice pic.twitter.com/mdkIPkzzRY वीडियो में साफ तौर से सुना जा सकता है कि चालक ₹1000 रुपये देने की बात कर रहा है लेकिन पुलिसकर्मी ₹2000 की मांग करता है और यह भी कहता है कि थाने का यही रेट है. पुलिसकर्मी कहता है कि यह पैसा ऊपर तक जाता है. ऐसे में ट्रक चालक ₹2000 देने के लिए निकालता है. यह पूरा वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










