
ट्रंप ने PM मोदी को मिलाया फोन, दी जन्मदिन की बधाई, बोले- पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे
AajTak
पीएम मोदी बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. इससे पहले मंगलवार देर शाम अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत हुई. इसकी जानकारी पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में दी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं. दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत हुई. राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की इच्छा जताई.
पीएम मोदी ने एक्स पर राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देते हुए लिखा, "आपके फोन कॉल और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद मेरे मित्र राष्ट्रपति ट्रंप. आपकी तरह, मैं भी भारत-अमेरिका के व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं. हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए आपके प्रयासों का समर्थन करते हैं."
इस बार जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में रहेंगे पीएम
इस साल पीएम मोदी अपने 75वें जन्मदिन के मौके पर बुधवार को मध्य प्रदेश में रहेंगे. पीएम मोदी यहां धार जिले के भैंसोला गांव जाएंगे और महिलाओं और परिवारों के लिए स्वास्थ्य और पोषण पर आधारित अभियान की शुरुआत करेंगे. साथ ही टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करेंगे. इस मार्क का मकसद देश को टेक्सटाइल हब बनाना और निर्यात और रोजगार को बढ़ावा देना है. सरकार देशभर में ऐसे सात PM MITRA पार्क बना रही है.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










