
ट्रंप ने सरेंडर को कहा तो खामेनई बोले, ‘जो ईरान को जानते हैं वो ऐसी धमकी नहीं देंगे, अमेरिकी सेना उतरी तो...'
AajTak
अपने टेलीविजन संबोधन में अयातुल्ला खामेनेई ने हाल में इजरायल द्वारा किए गए हमले को मूर्खतापूर्ण और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि यह पूरी ईरानी जनता की सहनशीलता की परीक्षा लेने जैसा है. उन्होंने ईरानी लोगों के समय पर, साहसी और दृढ़ व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि राष्ट्र आध्यात्मिक और तर्कसंगत दृष्टि से परिपक्व हो चुका है.
ईरान और इजरायल के बीच लगातार तेज हो रहे संघर्ष के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने मंगलवार को अपने राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक कड़ा और भावनात्मक संदेश दिया. खामेनेई ने स्पष्ट कहा कि ईरानी जनता अपने शहीदों के खून को कभी नहीं भूलेगी और देश की हवाई सीमा का उल्लंघन करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा. उन्होंने इस्लामी गणराज्य के दुश्मनों को चेताया कि यदि अमेरिका या कोई अन्य शक्ति ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करता है, तो इसका परिणाम अपूरणीय क्षति के रूप में सामने आएगा.
ईरानी सर्वोच्च नेता ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के धमकी भरे और हास्यास्पद बयानों पर भी पलटवार किया. उन्होंने चेताते हुए कहा कि ईरान धमकी भरी भाषा बर्दाश्त नहीं करेगा. थोपी हुई जंग में सरेंडर नहीं करेगा और किसी भी अमेरिकी सैन्य दखल हुआ तो इससे ऐसा नुकसान बढ़ेगा, जिसे कोई भूल नहीं सकेगा.
इजरायली हमले को बताया बेवकूफाना और दुर्भावनापूर्ण
अपने टेलीविजन संबोधन में अयातुल्ला खामेनेई ने हाल में इजरायल द्वारा किए गए हमले को मूर्खतापूर्ण और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि यह पूरी ईरानी जनता की सहनशीलता की परीक्षा लेने जैसा है. उन्होंने ईरानी लोगों के समय पर, साहसी और दृढ़ व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि राष्ट्र आध्यात्मिक और तर्कसंगत दृष्टि से परिपक्व हो चुका है.
उन्होंने कहा, "हम न थोपी गई जंग स्वीकार करेंगे, न थोपी गई शांति. ईरानी राष्ट्र न तो थोपी गई जंग के सामने झुकेगा और न ही थोपी गई शांति को स्वीकार करेगा. यह देश किसी भी प्रकार की ज़बरदस्ती के सामने कभी नहीं झुकेगा.”
उन्होंने यह भी दोहराया कि देश की सशस्त्र सेनाएं पूरी तरह तैयार हैं और उन्हें सरकार और जनता दोनों का समर्थन प्राप्त है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










