
ट्रंप को मेक्सिकन लेडी प्रेसिडेंट ने दिया मुंहतोड़ जवाब, जारी कर दिया Mexican America का नक्शा
AajTak
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने ट्रंप पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका को मैक्सिकन अमेरिका कहा जाना चाहिए. ट्रंप ने गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका करने का सुझाव दिया था.
अमेरिकी चुनाव जीतने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप अपने विस्तारवादी प्लान में जुट गए हैं. वह कभी अमेरिका में कनाडा के विलय की बातें करते हैं तो कभी पनामा और ग्रीनलैंड पर कब्जे को लेकर बयानबाजी करते हैं. उन्होंने हाल ही में गल्फ ऑफ मेक्सिको को गल्फ ऑफ अमेरिका कहे जाने पर जोर दिया था. लेकिन अब मेक्सिको की राष्ट्रपति ने ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है.
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने ट्रंप पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका को मेक्सिकन अमेरिका कहा जाना चाहिए.
उन्होंने ट्रंप पर निशाना साधते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक ग्लोबल मैप जारी किया. इस मैप को अमेरिका को मेक्सिन अमेरिका के के तौर पर दिखाया गया था. क्लाउडिया ने मैप दिखाते हुए कहा कि अमेरिका गल्फ ऑफ मेक्सिको को गल्फ ऑफ अमेरिका बताने पर तुला है लेकिन हम अमेरिका को मेक्सिकन अमेरिका क्यों नहीं कह सकते? क्या ये अच्छा नहीं लगेगा? 1607 से Apatzingán का संविधान मेक्सिन अमेरिका था. तो आइए अमेरिका को मेक्सिन अमेरिका कहें.
ट्रंप ने गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका करने का सुझाव दिया था. दरअसल ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले मार-ए-लागो में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर मेक्सिको की खाड़ी (Gulf of Mexico) का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी (Gulf of America) करने की भी बात की थी.
उन्होंने कहा था कि गल्फ ऑफ अमेरिका कितना खूबसूरत नाम है और यह एकदम सटीक है. मेक्सिको को कार्टेल चला रहे हैं. वह बहुत खतरनाक जगह हो गई हैं. अमेरिका ने मेक्सिको में जमकर इन्वेस्टमेंट भी किया है और अब हमें ही इसका जिम्मा लेना होगा और इसकी हालत सुधारनी होगी.
क्या ट्रंप बदल सकते हैं गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम?

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










