
ट्रंप को जिनपिंग का करारा जवाब, चीन ने अमेरिकी सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर किया 125%
AajTak
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका देश डरने वाला नहीं है. बीजिंग में स्पेन के प्रधनामंत्री पेड्रो सांचेज से जिनपिंग ने कहा कि इस ट्रेड वॉर में जीत किसी की नहीं होगी. दुनिया के खिलाफ जाने से आप खुद ही अलग-थलग पड़ जाएंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर लगाए गए 145 फीसदी टैरिफ के बाद चीन ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है. चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ 84 फीसदी से बढ़ाकर 125 फीसदी करने का ऐलान किया है. यह अतिरिक्त टैरिफ 12 अप्रैल से लागू होगा.
चीन के वित्त मंत्रालय ने बताया कि 12 अप्रैल से चीन में अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ 84 फीसदी से बढ़कर 125 फीसदी हो जाएगा. इस संबंध में जारी बयान में कहा गया कि अगर अमेरिका इसी तरह चीन के हितों को कुचलता रहा तो हम आखिरी दम तक प्रतिक्रिया देंगे. चीन का यह फैसला ट्रंप के उस आदेश के बाद आया है, जिसमें अमेरिका ने चीन के उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर 145 फीसदी कर दिया था.
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चीन पर 145 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद चीन के राष्ट्रपति ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा है कि इस ट्रेड वॉर में जीत किसी की नहीं होगी.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका देश डरने वाला नहीं है. बीजिंग में स्पेन के प्रधनामंत्री पेड्रो सांचेज से जिनपिंग ने कहा कि इस ट्रेड वॉर में जीत किसी की नहीं होगी. दुनिया के खिलाफ जाने से आप खुद ही अलग-थलग पड़ जाएंगे.
उन्होंने कहा कि 70 सालों में चीन ने खुद अपनी मेहनत के दम पर विकास किया है. हम किसी के दबाव में झुकने वाले नहीं है. जिनपिंग ने यूरोपीय संघ से अमेरिका के इस एकतरफा दादागीरी के खिलाफ एकजुट होने का अनुरोध किया.
शी जिनपिंग ने अमेरिका के साथ बढ़ते ट्रेड वॉर पर चीन और ईयू के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि चीन और यूरोप को अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियां निभानी चाहिए और मिलकर इस एकतरफा दादागीरी का जवाब देना चाहिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








