
ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले अमेरिका में कुदरत का कहर! लोगों से अपील- घरों से न निकलें
AajTak
अब से कुछ घंटे बाद डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण से पहले साफ कर दिया है वह राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करते ही 100 महत्वपूर्ण फाइलों पर साइन करेंगे. हालांकि, उन्होंने पहले ही साफ कर दिया है कि वह बॉर्डर को मजबूत करेंगे. जैसा की उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में किया था.
अब से कुछ घंटे बाद डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. अमेरिकी समय के मुताबिक, दोपहर 12 बजे डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. कड़ाके की ठंड की वजह से 40 साल बाद डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण कैपिटल हिल के रोटुंडा हॉल के अंदर होगा. ट्रंप से पहले 1985 में रोनाल्ड रीगन का भी शपथ ग्रहण समारोह इंडोर हुआ था. वॉशिंगटन डीसी में सर्दी को ध्यान में रखते हुए ट्रंप ने अपने समर्थकों से सड़कों पर जश्न न मनाने और घरों पर रहने की अपील की है.
वहीं, डोनल्ड ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण से पहले साफ कर दिया है वह राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करते ही 100 महत्वपूर्ण फाइलों पर साइन करेंगे. हालांकि, उन्होंने पहले ही साफ कर दिया है कि वह बॉर्डर को मजबूत करेंगे. जैसा की उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में किया था.
कुछ देर में शुरू होंगी समारोह की औपचारिकताएं
ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पहले की औपचारिकताएं अब से कुछ देर में शुरू हो जाएगी. दिन की शुरुआत वाशिंगटन डीसी के व्हाइट हाउस के पास स्थित सेंट जॉन एपिस्कोपल चर्च में प्रार्थना सभा से होगी. फिर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के साथ व्हाइट हाउस में चाय पीने जाएंगे. यहां से दोनों दंपति ट्रंप के शपथ ग्रहण के लिए एक ही काफिले में अमेरिकी कैपिटल बिल्डिंग के लिए रवाना होंगे. वहां संगीत के कुछ कार्यक्रम होंगे. इसके बाद पहले जेडी वांस को उप-राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई जाएगी और फिर चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स डोनाल्ड ट्रंप को शपथ दिलाएंगे.
बाइडेन और कमला हैरिस को दी जाएगी विदाई
शपथ ग्रहण के बाद डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन होगा, पिछली बार ये संबोधन 17 मिनट का था. शपथ ग्रहण के बाद निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को सम्मान पूर्वक विदाई दी जाएगी. राष्ट्रपति ट्रंप प्रमुख दस्तावेजों, नामांकनों और कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे. फिर ट्रंप और जेडी वांस कैपिटल वन एरिना में आयोजित परेड में सैनिकों की सलामी लेंगे. इसके बाद ट्रंप और जेडी वांस लंच करेंगे, जिसमें शपथ ग्रहण के लिए आए विशेष मेहमान और प्रमुख अमेरिकी अधिकारी शामिल होंगे.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








