
ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की तरफ से एस जयशंकर होंगे शामिल, 20 जनवरी को होगी ताजपोशी
AajTak
20 जनवरी के अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. समारोह में भाग लेने के अलावा विदेश मंत्री नए अमेरिकी प्रशासन के प्रतिनिधियों और अन्य अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत करेंगे जो इस अवसर पर वाशिंगटन, डीसी में भी मौजूद रहेंगे.
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. जो संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे. अपनी इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री नए अमेरिकी प्रशासन के प्रतिनिधियों और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले अन्य अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों से भी बातचीत करेंगे.
ट्रंप-वेंस के शपथ ग्रहण समारोह में जयशंकर के शामिल होने और उनकी इस यात्रा से भारत-अमेरिका के बीच राजनयिक संबंधों को और मजबूत होने की उम्मीद है, क्योंकि आने वाले अमेरिकी प्रशासन का कार्यकाल शुरू हो रहा है.
दोपहर को होगा शपथ ग्रहण समारोह
समारोह में भाग लेने के अलावा विदेश मंत्री नए अमेरिकी प्रशासन के प्रतिनिधियों और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले अन्य अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत करेंगे जो इस अवसर पर वाशिंगटन, डीसी में भी मौजूद रहेंगे. डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी दोपहर 12 बजे ( भारतीय समय के अनुसार ये रात साढ़े 10 बजे) शुरू होगा.
वहीं, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के शपथ ग्रहण से अमेरिकी घरेलू और विदेश नीति में एक नए चरण की शुरुआत होने की उम्मीद है. भारत एक प्रमुख सहयोगी के रूप में, एच1-बी वीजा सुधारों, सप्लाई चेन के लचीलापन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र जैसे मुद्दों पर प्रशासन के रुख पर करीब से नजर रखेगा.
ये मेहमान हो सकते हैं शामिल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










