
ट्रंप के करीबी चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी डिबेट के दौरान हुई फायरिंग
AajTak
यूटा वैली यूनिवर्सिटी में टर्निंग पॉइंट यूएसए के सीईओ चार्ली कर्क की एक डिबेट इवेंट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चार्ली के सम्मान में ट्रंप ने पूरे अमेरिका में सभी राष्ट्रीय झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है.
कंजर्वेटिव यूथ ग्रुप 'टर्निंग पॉइंट यूएसए' के सीईओ और को-फाउंडर चार्ली कर्क की बुधवार को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक डिबेट इवेंट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. चार्ली राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी थी. खुद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर उनकी मौत की जानकारी दी. ट्रंप ने चार्ली के सम्मान में देश के सभी राष्ट्रीय ध्वजों को आधा झुकाने का आदेश दिया है.
कर्क पर गोली तब चली जब वह टर्निंग पॉइंट की ओर से आयोजित एक डिबेट में बोल रहे थे. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि कर्क को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अधिकारियों के मुताबिक, एक संदिग्ध हिरासत में है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है.
इवेंट का पहले से हो रहा था विरोध
कर्क की यूनिवर्सिटी में मौजूदगी का कुछ लोगों ने विरोध भी किया था. यूनिवर्सिटी प्रशासन से उनका कार्यक्रम रद्द करने की मांग वाली ऑनलाइन याचिका पर करीब 1,000 साइन हुए थे. लेकिन पिछले हफ्ते यूनिवर्सिटी ने साफ किया था कि कार्यक्रम रद्द नहीं किया जाएगा क्योंकि यह पहले संशोधन (First Amendment) के तहत 'फ्री स्पीच' और 'संवाद' की आजादी से जुड़ा मामला है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










