
ट्रंप के एक कदम से भरभराकर गिरीं तेल की कीमतें, भारत पर कैसा होगा असर?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता कराना चाहते हैं और इसके लिए चर्चा शुरू हो गई है. ट्रंप ने कहा है कि वो इस संबंध में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मिलेंगे. रूस-यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते से तेल की कीमतें गिर रही हैं. ट्रंप के टैरिफ का भी तेल की कीमतों पर असर हो रहा है.
रूस और यूक्रेन के बीच लगभग तीन सालों से चल रहा युद्ध अब समाप्त हो सकता है. दोनों देशों के बीच शांति समझौते के लिए अमेरिका और रूस सऊदी अरब में मिलने वाले हैं. सुलह की संभावना के बीच सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट देखी गई है. रूस-यूक्रेन शांति समझौते से रूस पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी और इसकी संभावना भर से ही तेल की कीमतें नीचे जा रही हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के देशों पर जो टैरिफ लगाया है, उससे भी आर्थिक विकास धीमा होने और ऊर्जा का मांग कम होने की आशंका है. तेल की कीमतों पर इन चिंताओं का भी असर देखने को मिल रहा है.
लगातार गिर रहा वैश्विक क्रूड ट्रेडमार्क ब्रेंट
वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड सोमवार को 20 सेंट या 0.2% गिरकर 74.59 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के अधिकारियों ने यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए रूस के साथ बातचीत शुरू कर दी है और उसके बाद से ही ब्रेंट क्रूड की कीमतों में चार सत्रों 3.1% की गिरावट आई है.
वहीं, अमेरिका का वेस्ट टेक्सास क्रूड (WTI) सोमवार को 23 सेंट या 0.3% की गिरावट के साथ 70.51 डॉलर प्रति बैरल पर था. पिछले चार सत्रों में WTI में 3.8% की गिरावट आई है और सोमवार को यह 70.12 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गया. 30 दिसंबर के बाद WTI में आई यह सबसे बड़ी गिरावट है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को कहा कि वो यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने पर चर्चा करने के लिए "बहुत जल्द" रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिल सकते हैं. उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब अमेरिका और रूस आने वाले दिनों में सऊदी अरब में मिलकर युद्ध समाप्त करने पर चर्चा करने वाले हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









