
ट्रंप के आने से पहले हड़बड़ाए बाइडेन! फटाफट कर रहे ये काम
AajTak
अमेरिकी सीनेट के पास राष्ट्रपति की तरफ से नामित जजों को नियुक्त करने की शक्ति होती है. डेमोक्रेट्स बहुमत वाला सीनेट ट्रंप की जीत के बाद बाइडेन की तरफ से नामित जजों को नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर तेजी में आ गया है ताकि ट्रंप उन रिक्तियों में अपनी पसंद के उम्मीदवार की नियुक्ति न कर सकें.
अमेरिका में खाली पड़े जजों की सीट पर नियुक्ति को लेकर वहां की दोनों बड़ी पार्टियों रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक में एक बहस सी छिड़ गई है. अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट में डेमोक्रेट्स का बहुमत है और मंगलवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरफ से नामित किए गए अधिक से अधिक नए संघीय जजों के नियुक्ति की पुष्टि के लिए डेमोक्रेट्स ने पूरा जोर लगा दिया. डेमोक्रेट्स चाहते हैं कि बाइडेन के चुने हुए अधिक से अधिक जजों की नियुक्ति पर आखिरी मुहर लग जाए जिससे वैकेंसी न बचे और रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद संभालने के बाद अपनी पसंद के जजों की नियुक्ति न कर सकें.
3 जनवरी को सीनेट पर रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण हो जाएगा और इससे पहले सीनेट बाइडेन की तरफ से नामित जजों में से एक पूर्व प्रॉसिक्यूटर अप्रैल पेरी (April Pery) की नियुक्ति की पुष्टि के लिए वोट करने को तैयार है. 5 नवंबर को हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद से जजों की नियुक्ति की पुष्टि पर यह पहली वोटिंग है. बाइडेन ने पेरी को इलिनोइस राज्य में अमेरिकी जिला न्यायालय के जज के रूप में सेवा करने के लिए नामित किया गया था.
कुल मिलाकर, बाइडेन ने 31 जज उम्मीदवारों की घोषणा की है जो सीनेट में वोटिंग का इंतजार कर रहे हैं. इसमें पेरी भी शामिल हैं. वह उन 17 उम्मीदवारों में से एक हैं जिनकी सीनेट न्यायपालिका समिति की तरफ से पहले ही समीक्षा की जा चुकी है. ये 17 उम्मीदवार सीनेट में अंतिम वोट का इंतजार कर रहे हैं. अन्य 14 उम्मीदवार सीनेट न्यायपालिका समिति की समीक्षा का इंतजार कर रहे हैं.
अमेरिका में सीनेट के पास है संघीय जजों के नियुक्ति की ताकत
अमेरिका का संविधान सीनेट को यह शक्ति देता है कि वो संघीय न्यायपालिका में राष्ट्रपति की तरफ से नामित जजों को आजीवन सेवा करने की अनुमति दे सकता है.
डेमोक्रेटिक सीनेट बहुमत के नेता चक शूमर ने एक बयान में कहा, 'हम जितना संभव हो सकेगा, उतना काम पूरा करेंगे.'

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









