
ट्रंप की 'जीरो टैरिफ डील' में भी इंडोनेशिया को देना पड़ेगा 19% टैक्स, भारत से भी ऐसी डील के संकेत
AajTak
अमेरिका के साथ लगातार ट्रेड डील को लेकर भारत की चर्चा चल रही है. ऐसे में ट्रंप की जीरो टैरिफ डील का भारत पर क्या असर पड़ सकता है, इसे समझने के लिए इंडोनेशिया के साथ हुई डील के बारे में जानना जरूरी है. इंडोनेशिया के साथ 'जीरो टैरिफ डील' के तहत अमेरिका अब इंडोनेशिया से आयातित सामानों पर 19 फीसदी टैरिफ लगाएगा, जो कि पहले 10 फीसदी था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंडोनेशिया के साथ हुई ट्रेड डील का जिक्र करते हुए कहा कि वह भारतीय बाजारों तक जल्द ही अपनी पहुंच बना लेंगे. उन्होंने कहा कि इन देशों में अभी तक हमारी पहुंच नहीं थी. लेकिन टैरिफ की वजह से अब हमें वहां एक्सेस मिलने जा रहा है. इस दौरान ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि जिस तरह की डील इंडोनेशिया के साथ हुई है, कुछ उसी तरह का सौदा भारत के साथ होने जा रहा है.
क्या है जीरो टैरिफ डील?
राष्ट्रपति ट्रंप की 'जीरो टैरिफ डील' का जिक्र किया, जिसके तहत अमेरिका को इंडोनेशिया के बाजार में जीरो टैरिफ के साथ पहुंच मिली है, जबकि अमेरिका में अपना सामान एक्सपोर्ट करने के लिए इंडोनेशिया को 19% टैरिफ देना होगा. इंडोनेशिया के साथ ट्रंप की यह डील अमेरिका की व्यापार नीति का हिस्सा है, जिसका मकसद अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करना और अमेरिकी प्रोडक्ट्स की ग्लोबल रीच को बढ़ाना है.
ये भी पढ़ें: 'इंडियन मार्केट तक पहुंचने जा रहे हैं...', भारत के साथ ट्रेड डील पर फिर बोले ट्रंप
अमेरिका के साथ लगातार ट्रेड डील को लेकर भारत की चर्चा चल रही है. ऐसे में ट्रंप की जीरो टैरिफ डील का भारत पर क्या असर पड़ सकता है, इसे समझने के लिए इंडोनेशिया के साथ हुई डील के बारे में जानना जरूरी है. इंडोनेशिया के साथ 'जीरो टैरिफ डील' के तहत अमेरिका अब इंडोनेशिया से आयातित सामानों पर 19 फीसदी टैरिफ लगाएगा, जो कि पहले 10 फीसदी था. जबकि इंडोनेशिया, अमेरिकी सामानों पर कोई टैरिफ नहीं लगाएगा, जिससे अमेरिकी कंपनियों को इंडोनेशिया के बाजार में पूरी तरह से पहुंच मिल सकेगी.
US के आगे झुका इंडोनेशिया

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










