
'ट्रंप का साथ मिला तो ईरान का काम तमाम...', अमेरिकी विदेश मंत्री के सामने नेतन्याहू ने दी खुली धमकी
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अब ईरान को धमकाया है. रविवार को नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थन से वे ईरान का 'काम खत्म करेंगे.' नेतन्याहू ने ये बयान ऐसे समय में दिया है जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इजरायल के दौरे पर गए हैं.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अब ईरान को धमकाया है. रविवार को नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थन से वे ईरान का 'काम खत्म करेंगे.' नेतन्याहू ने ये बयान ऐसे समय में दिया है जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इजरायल के दौरे पर गए हैं.
क्या बोले इजरायल के पीएम
नेतन्याहू ने कहा, 'पिछले 16 महीनों में इजरायल ने ईरान के आतंकवादी धुरी को एक बड़ा झटका दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप की मजबूत नेतृत्व में, मुझे पूरा यकीन है कि हम ईरान का काम तमाम कर देंगे. वहीं, इस दौरान रुबियो ने कहा कि 'ईरान कभी भी परमाणु शक्ति नहीं बन सकता है.' रुबियो ने कहा कि हमें यह समझना होगा कि चाहे हमास हो हिज़्बुल्लाह. सीरिया में अस्थिरता हो या इराक में तनाव. इन सबके पीछे ईरान का ही हाथ है.
हमास को भी दे चेतावनी
नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें ट्रंप के गाजा पर भविष्य के दृष्टिकोण पर समान रणनीति का समर्थन है और उन्होंने कहा कि यदि सभी बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो वे "नरक के दरवाजे" खोल देंगे. ट्रंप ने हाल ही में गाजा को "बड़ा रियल एस्टेट साइट" कहकर उसे पुनर्विकसित करने का प्रस्ताव दिया था, जिससे भारी विरोध हुआ. रुबियो ने इस योजना पर कहा, “यह कई लोगों को चौंका सकता है, लेकिन यह जरूरी है.' नेतन्याहू ने कहा कि यह योजना उनके लिए चौंकाने वाली नहीं थी, क्योंकि इसे ट्रंप द्वारा घोषणा करने से पहले वे इसके बारे में चर्चा कर चुके थे.
यह भी पढ़ें: हमास ने इजरायल पर लगाया सीजफायर के उल्लंघन का आरोप, बंधकों की रिहाई पर लगाई रोक, नेतन्याहू ने बुलाई अहम बैठक

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










