
ट्रंप का तोड़... मोदी-पुतिन-जिनपिंग का जोड़! जानें- चीन में हुए SCO समिट से क्या निकला
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा और शंघाई सहयोग संगठन के तिआनजिन में हुए शिखर सम्मेलन ने वैश्विक कूटनीति में हलचल मचा दी. मोदी, जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात ने रूस-भारत-चीन त्रिकोण की संभावनाओं को बल दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात साल बाद चीन यात्रा और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन ने वैश्विक कूटनीति में हलचल मचा दी है. तिआनजिन में आयोजित इस समिट में पीएम मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात ने दुनिया का ध्यान खींचा. तीनों नेताओं की गर्मजोशी और एकजुटता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों को करारा जवाब दिया.
एससीओ समिट के मंच से प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को बड़ा भू-राजनीतिक संदेश दिया. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम नहीं लिया लेकिन उन्हें जवाब दे दिया. भारत की अर्थव्यवस्था को ट्रंप ने 'डेड इकोनॉमी' कहा, भारत को झुकाने की कोशिश की, लेकिन पीएम मोदी ने बता दिया कि ना तो भारत की इकोनॉमी डेड है और ना ही भारत किसी के सामने झुकेगा. यहां तक की चीन के साथ भी रिश्ता बराबरी पर होगा.
*/ /*-->*/ मोदी की कूटनीति: स्वतंत्र और सशक्त भारत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति और नीयत यही थी कि वह भारत का इस्तेमाल चीन के खिलाफ करें. भारत और रूस के रिश्तों में दरार पैदा करें. लेकिन पीएम मोदी ने बता दिया कि किससे रिश्ता रखना है, किससे तोड़ना है, ये भारत खुद तय करेगा. किसी के कहने पर भारत अपनी विदेश नीति तय नहीं करेगा. चीन और भारत के रिश्ते चुनौती भरे हैं. अमेरिका यही सोचता था कि भारत और चीन के रिश्तों पर जमी बर्फ कभी नहीं पिघलेगी, लेकिन पीएम मोदी ने पासा पलट दिया.
यह भी पढ़ें: SCO बैठक के बाद मोदी-पुतिन की 'कार डिप्लोमेसी', 45 मिनट की खास बातचीत
भले ही भारत और चीन की दोस्ती की राह में फूल कम और कांटें ज्यादा हों, लेकिन एक नई शुरूआत जरूर हो गई. भारत की विदेश नीति किसी प्रभाव या दवाब से तय नहीं होगी. अगर भारत के हित को प्रभावित करने की कोशिश हुई तो वह अपनी रणनीति बदलेगा. आज जापान के साथ भारत कारोबार बढ़ा रहा है, चीन ने संकेत दिए तो रिश्तों की खाई पाटने की शुरुआत हो गई, तो वहीं यूक्रेन के साथ भी भारत के अच्छे रिश्ते हैं और रूस से भी.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










