
ट्यूशन से घर लौट रही थी 10वीं क्लास की छात्रा, रोडवेज की बस ने मारी जोरदार टक्कर
AajTak
बिजनौर में मंगलवार शाम को ट्यूशन से घर लौट रही 10वीं क्लास की छात्रा को स्टेट रोडवेज ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे उसकी मौत हो गई. वहीं, ड्राइवर बस को छोड़ मौके से फरार हो गया. पुलिस उसे तलाशने में जुटी हुई है.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सड़क हादसे में 17 साल की लड़की की मौत हो गई. मृतका तनुष्का 10 क्लास की छात्रा थी. वह साइकिल पर सवार होकर ट्यूशन से घर लौट रही थी. तभी स्टेट रोडवेज ने उसके जोरदार टक्कर मार दी. जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इससे पहले ही उसे अस्पताल ले जाया जाता, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रोजाना की तरह 10वीं क्लास में पढ़ने वाली तनुष्का मंगलवार को घर से ट्यूशन के लिए निकली. क्लास खत्म होने के बाद वह घर लौटने लगी. वह रोज साइकिल से ही ट्यूशन आती-जाती थी. जब वह गौसपुर ट्राइसेक्शन के पास पहुंची तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्टेट रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार दी.
तनुष्का को इस कारण गंभीर चोट आईं. उधर, हादसे के तुरंत बाद ही बस को वहीं छोड़ ड्राइवर मौके से फरार हो गया. लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की. लेकिन वह लोगों को चकमा देकर भाग गया. आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल तनुष्का को गाड़ी में बैठाया और हॉस्पिटल ले जाने लगे. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. साथ ही तनुष्का के घर वालों को इसकी सूचना दी. बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिजन दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंचे. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. पुलिस की एक टीम आरोपी को तलाश रही है.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








